फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashtalakshmi Mahotsav: ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांत मजूमदार का रैंप वॉक, एरी सिल्क जैकेट में दिखे मंत्री

Sun, 08 Dec 2024 01:40 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ashtalakshmi Mahotsav Photos Jyotiraditya Scindia sukanta majumdar ramp walk in Bharat Mandapam
रैंप वॉक करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांत मजूमदार - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने फैशन शो में रैंप वॉक कर सभी को चौंका दिया। इस दौरान मंत्री सिंधिया के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार भी रैंप वॉक करते दिखाई दिए। दोनों नेताओं के बीच रैंप पर गजब का तालमेल देखने को मिला। दोनों नेताओं ने अपने पहनावे से भी लोगों को काफी प्रभावित किया।



Ashtalakshmi Mahotsav Photos Jyotiraditya Scindia sukanta majumdar ramp walk in Bharat Mandapam
रैंप वॉक करते ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांत मजूमदार - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

दिल्ली के भारत मंडपम में तीन दिवसीय अष्टलक्ष्मी महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दौरान शनिवार को फैशन शो आयोजित किया गया। शो के दौरान लोग उस समय चौंक उठे जब केंद्रीय मंत्री सिंधिया रैंप वॉक करते नजर आए। उनके साथ सुकांत मजूमदार भी दिखाई दिए। रैंप वॉक के दौरान मंत्री सिंधिया ने उत्तर-पूर्वी क्षेत्र की चमचमाती एरी सिल्क जैकेट पहनी हुई थी, जिसमें मंत्री का कुछ अलग अंदाज दिखाई दिया। 
 

Ashtalakshmi Mahotsav Photos Jyotiraditya Scindia sukanta majumdar ramp walk in Bharat Mandapam
फैशन शो में कुछ इस अंदाज में दिखे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुकांत मजूमदार - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी
राजनीति के साथ फैशन शो में दिखा जलवा 
राजनीति के मंचों से अलग फैशन शो में सिंधिया का अलग अंदाज देखने को मिला. अपनी चिर-परिचित मुस्कान के साथ सिंधिया का जलवा रैंप पर भी कायम रहा। उन्होंने किसी प्रोफेशनल मॉडल की तरह रैंप वॉक किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ashtalakshmi Mahotsav Photos Jyotiraditya Scindia sukanta majumdar ramp walk in Bharat Mandapam
अष्ट लक्ष्मी महोत्सव में मंचासीन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व अन्य - फोटो : पीआईबी

पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को माना जाता है अष्टलक्ष्मी का रूप
बता दें कि पूर्वोत्तर के आठ राज्यों को अक्सर 'अष्टलक्ष्मी' या समृद्धि के आठ रूप भी कहा जाता है। अष्टलक्ष्मी महोत्सव पूर्वोत्तर क्षेत्र के जीवंत वस्त्र उद्योग, हस्तशिल्प और अद्वितीय उत्पादों को प्रदर्शित करने का अभूतपूर्व मंच है। महोत्सव में इन राज्यों के भौगोलिक संकेत (जीआई) उत्पादों को दिखाया जा रहा है।

विज्ञापन
Ashtalakshmi Mahotsav Photos Jyotiraditya Scindia sukanta majumdar ramp walk in Bharat Mandapam
गोलमेज सम्मेलन में मंचासीन गणमान्य लोग - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

महोत्सव में गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन
अष्टलक्ष्मी महोत्सव में विशेष निवेशक गोलमेज सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इसमें राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापार जगत की हस्तियों और निवेशकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संवाद को बढ़ावा, निवेश के अवसरों की खोज और पूर्वोत्तर भारत के लिए अभिनव सहयोग को बढ़ावा देना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed