{"_id":"675461a92acd800f6d0293ac","slug":"ind-vs-aus-rohit-sharma-got-out-on-single-digit-in-12-innings-day-2-adelaide-test-record-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में दूसरी बार फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, नंबर छह पर उतरकर नहीं कर सके प्रभावित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS 2nd Test: एडिलेड टेस्ट में दूसरी बार फ्लॉप हुए रोहित शर्मा, नंबर छह पर उतरकर नहीं कर सके प्रभावित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 07 Dec 2024 08:24 PM IST
सार
रोहित शर्मा पहले टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण शामिल नहीं हुए थे। अब वह दूसरे टेस्ट में खेलते दिख रहे हैं। वापसी के बाद उनके प्रदर्शन में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला। नंबर छह बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित भारत की दोनों पारियों में कुल नौ रन बना सके।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर एडिलेड टेस्ट में फ्लॉप रहे। दूसरी पारी में वह सिर्फ छह रन बना सके। उन्हें पैट कमिंस ने बोल्ड किया। बता दें कि, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। शनिवार का खेल समाप्त होने तक भारत ने पांच विकेट गंवा दिए। ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा इस मैच में भारी दिख रहा है।
2 of 5
रोहित शर्मा आउट हुए
- फोटो : BCCI
दोनों पारियों में फ्लॉप रहे रोहित
रोहित शर्मा पहले टेस्ट में अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण शामिल नहीं हुए थे। अब वह दूसरे टेस्ट में खेलते दिख रहे हैं। वापसी के बाद उनके प्रदर्शन में कुछ खास सुधार देखने को नहीं मिला। नंबर छह बल्लेबाजी के लिए उतरे रोहित भारत की दोनों पारियों में कुल नौ रन बना सके। पहली पारी में हिटमैन ने 23 गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन रन बना सके थे। ऐसा ही उनका दूसरी पारी में भी रहा। इस मुकाबले के दूसरे दिन वह सिर्फ छह रन बना सके।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
पिछली 12 पारियों में कैसा रहा रोहित का प्रदर्शन?
ऑस्ट्रेलिया से पहले भारत का सामना न्यूजीलैंड और बांग्लादेश से हुआ था। इस दौरान भी रोहित का का बल्ला खामोश रहा था। कीवियों के खिलाफ उन्होंने छह पारियों में सिर्फ 91 रन बनाए, जिसमें एक बार वह शून्य पर भी आउट हुए। इसके अलावा बांग्लादेश के खिलाफ चार पारियों में वह सिर्फ 42 रन बना सके। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वह फ्लॉप रहे। पिछली 12 पारियों में वह आठ बार दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली और ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
नंबर छह पर कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?
इस मुकाबले से पहले अगर रोहित के नंबर छह पर बल्लेबाजी के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 16 टेस्ट मैचों में 54.57 के औसत से 1037 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। 2018-19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हिटमैन ने भारत के लिए छठे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए चार पारियों में 37, 1, 63* और पांच रन बनाए थे। ये दोनों मुकाबले मेलबर्न और एडिलेड में खेले गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : अमर उजाला
मैच का हाल
भारत ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 337 रन पर आउट की, लेकिन कंगारू टीम 157 रनों की बढ़त हासिल करने में सफल रही। स्कॉट बोलैंड और पैट कमिंस की अगुआई में तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया और दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 128 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। भारतीय टीम अब भी ऑस्ट्रेलिया से 29 रन पीछे है। स्टंप्स के समय ऋषभ पंत 28 रन और नीतीश रेड्डी 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड ने दो-दो विकेट लिए, जबकि मिचेल स्टार्क को एक विकेट मिला।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।