{"_id":"687f0da03cc33f934a0e2d15","slug":"toss-up-between-anshul-kamboj-prasidh-krishna-as-akash-deep-all-but-ruled-out-pant-shakes-off-injury-concerns-2025-07-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: आकाश दीप नहीं खेले तो कौन लेगा प्लेइंग-11 में उनकी जगह? प्रसिद्ध और कंबोज दावेदारों में शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: आकाश दीप नहीं खेले तो कौन लेगा प्लेइंग-11 में उनकी जगह? प्रसिद्ध और कंबोज दावेदारों में शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 22 Jul 2025 09:33 AM IST
सार
भारत जहां मैनचेस्टर टेस्ट से सीरीज में बराबरी के इरादे से उतरेगा, वहीं खिलाड़ियों के चोटिल होने से उसके लिए समस्याएं बढ़ गई हैं। बुमराह के कार्यभार प्रबंध और आकाश दीप तथा अर्शदीप के चोटिल होने के कारण प्लेइंग-11 संयोजन को लेकर टीम प्रबंधन को काफी माथापच्ची करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम ने बुधवार से मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे चौथे टेस्ट मैच के लिए कमर कस ली है। भारत जहां इस मैच में बराबरी के इरादे से उतरेगा, वहीं खिलाड़ियों के चोटिल होने से उसके लिए समस्याएं बढ़ गई हैं। मैनचेस्टर टेस्ट से पहले ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकाश दीप चोटिल हो गए हैं जिससे भारत के लिए प्लेइंग-11 की चुनौती कठिन हो गई है।
2 of 5
आकाश दीप-केएल राहुल
- फोटो : ANI
दूसरे मैच में चमके थे आकाश
आकाश दीप इस सीरीज के दूसरे मैच में खेलने उतरे थे और उस वक्त उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह प्लेइंग-11 में मौका दिया गया था। आकाश ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत की जीत में अहम योगदान दिया था। इसी कारण बुमराह के तीसरे टेस्ट में खेलने के बावजूद आकाश प्लेइंग-11 में जगह बरकरार रखने में सफल रहे थे और प्रसिद्ध कृष्णा को लॉर्ड्स टेस्ट में बाहर रखा गया था। बुमराह को लेकर स्थिति पहले से ही स्पष्ट है कि वह सीरीज के तीन मैच में ही खेलेंगे। ऐसे में खिलाड़ियों की चोट की समस्या को देखते हुए बुमराह का मैनचेस्टर में खेलना लगभग तय है। इसकी पुष्टि खुद मोहम्मद सिराज ने भी की है।
3 of 5
अंशुल कंबोज
- फोटो : PTI
क्या डेब्यू करेंगे कंबोज?
अब सवाल यह उठता है कि अगर आकाश दीप मैच से पहले फिट नहीं हो सके तो उनकी जगह किसे प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है। आकाश ने मैच से पहले अभ्यास सत्र में कुछ गेंदबाजी की, लेकिन वह इससे संतुष्ट नहीं दिखे। आकाश की जगह एकादश में जगह बनाने के प्रसिद्ध और अंशुल कंबोज दावेदार हैं। प्रसिद्ध और कंबोज ने अभ्यास सत्र में पूरे दम से गेंदबाजी की, लेकिन फिजियो ने आकाश को नेट सत्र में गेंदबाजी करने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कोच मोर्ने मोर्कल की निगरानी में मुख्य मैदान पर अपनी फिटनेस का मूल्यांकन करवाया था। वह हालांकि इसके बाद नेट सत्र के दौरान दर्शक बने रहे जहां उनके साथ अर्शदीप सिंह खड़े थे जो हाथ की चोट के कारण मैच से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : PTI
आकाश अगर अनफिट करार दिए जाते हैं तो टीम प्रबंधन को जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ तीसरे तेज गेंदबाज के लिए प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कंबोज में से किसी एक को चुनना होगा। कंबोज चोटिल अर्शदीप के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल हुए है, जिससे उनके अप्रत्याशित डेब्यू की संभावना बढ़ गई है। कंबोज ने गेंदबाजी के बाद शार्दुल ठाकुर के साथ बल्लेबाजी अभ्यास भी किया।
विज्ञापन
5 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
अभ्यास सत्र में सहज दिखे पंत
शार्दुल को एकादश में नीतीश कुमार रेड्डी की जगह मिल सकती है। नेट सत्र के दौरान सिराज ने शुभमन गिल, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ सबसे ज्यादा गेंदबाजी की, जबकि बुमराह ने नेट सत्र वाले स्थान पर फिसलन जैसी स्थिति के कारण मुख्य मैदान पर गेंदबाजी अभ्यास किया। अभ्यास सत्र में पंत ने सहजता से बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का अभ्यास किया और चौथे टेस्ट के लिए फिट दिखे। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी के बाद स्लिप के कैच के फील्डिंग अभ्यास पर ज्यादा ध्यान दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।