{"_id":"57e690044f1c1b4f5aa83958","slug":"two-indian-palyer-s-injured-during-third-day-of-kanpur-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट और जड़ेजा हुए जख्मी, मजबूत स्थिति में भारत ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट और जड़ेजा हुए जख्मी, मजबूत स्थिति में भारत
Sat, 24 Sep 2016 10:45 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 24 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
विराट कोहली
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम एक विकेट के नुकसान पर 159 रन पर बनाकर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। लेकिन इस दौरान भारत के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए हैं। चोटिल होने वाले खिलाड़ियों में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और न्यूजीलैंड को 262 रनों पर धराशाई करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले गेंंदबाज रविंद्र जड़ेजा हैं। जड़ेजा ने पहली पारी में 73 रन देकर पांच किवी बल्लेबाजों को पवेलियन वापस लौटाया।
2 of 2
रविंद्र जड़ेजा
- फोटो : getty
जीत की ओर बढ़ रही भारतीय टीम के ऊपर चोट के कारण संकट के बादल मंडराने लगे हैं। पहली पहली पारी में फील्डिंग करते वक्त जड़ेजा की मांसपेशियों में खिचांव आ गया। इसके लिए ग्रीनपार्क में ड्यूटी कर रहे डॉ. अवतार सिंह को बुलाया गया। उनकी सलाह पर टीम के फिजियोथिरेपिस्ट ने जड़ेजा का इलाज किया।
इससे पहले कप्तान विराट कोहली के पैर के अंगूठे में सूजन आ गई। ग्रीनपार्क में लगी स्वास्थ्य टीम के प्रभारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि फील्डिंग के दौरान उनके दाहिने पैर का अंगूठा मुड़ गया था। इस कारण उनके पैर में सूजन आ गई थी। इसके बाद उनके अंगूठे की टेपिंग कराई गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।