{"_id":"5b00231e4f1c1b894c8b5d2a","slug":"umesh-yadav-took-two-wickets-in-an-over-and-worsen-the-condition-of-rajasthan-royals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उमेश यादव की रफ्तार ने किया कमाल, फिर स्टेडियम में अचानक आया भूचाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
उमेश यादव की रफ्तार ने किया कमाल, फिर स्टेडियम में अचानक आया भूचाल
Sat, 19 May 2018 06:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 19 May 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ipl
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उमेश यादव ने शनिवार को आईपीएल 2018 के 53वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में शानदार गेंदबाजी की। तेज गेंदबाज ने चार ओवर के अपने स्पेल में एक मेडन सहित 25 रन देकर तीन विकेट झटके। यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आरसीबी ने रॉयल्स को 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन के स्कोर पर रोक दिया।
2 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ipl
हालांकि, राजस्थान रॉयल्स की टीम एक समय विशाल स्कोर की तरफ बढ़ती दिख रही थी क्योंकि कप्तान अजिंक्य रहाणे (33) और ओपनर राहुल त्रिपाठी (80*) के बीच 99 रन की साझेदारी हो चुकी थी। मगर तभी उमेश यादव की रफ्तार की आंधी आई, जिसने स्टेडियम में अचानक विकटों का भूचाल ला खड़ा किया।
3 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ipl
जी हां, राजस्थान की पारी का 14वां ओवर करने आए उमेश यादव ने पहली और दूसरी गेंद पर रॉयल्स को तगड़े झटके दिए। यादव ने सबसे पहले अजिंक्य रहाणे (33) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने रहाणे को LBW आउट किया। अगली ही गेंद पर यादव ने फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को शॉर्ट मिडविकेट पर मोइन अली के हाथों कैच आउट करा दिया। यादव ने संजू को खाता भी खोलने का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उमेश यादव
- फोटो : ipl
उमेश की रफ्तार की आंधी यही नहीं रुकी। उन्होंने इसी ओवर की पांचवीं गेंद पर हेनरिच क्लासेन को भी LBW आउट कर ही लिया था। मगर रिव्यु ने क्लासेन को सुरक्षित कर लिया और उमेश को ओवर में दो विकटों से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
umesh yadav rcb
यह कहना गलत नहीं होगा कि उमेश यादव ने अपने दम पर राजस्थान रॉयल्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। उनका यह ओवर टर्निंग पॉइंट भी माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद राजस्थान की रनगति अपेक्षित कम हो गई। अंत में जरूर बल्लेबाजों ने जोरदार प्रयास किए, लेकिन आरसीबी के लिए यह लक्ष्य हासिल करने योग्य माना जा रहा है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।