कोलकाता के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल इंडियन टी-20 लीग के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। वह किसी भी वक्त मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। बल्लेबाजी के दौरान उनका अंदाज जितना आक्रामक होता है, उतना ही आज के मैच में आउट होने के बाद दिखा।
VIDEO: आगबबूला हुए आंद्रे रसेल, आउट होते ही पेड़-पौधों पर निकाली भड़ास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, रविवार को इंडियन टी-20 लीग के 29वें मैच में चेन्नई के खिलाफ आंद्रे रसेल केवल 4 गेंदों में 1 चौके और एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए। 14.5 ओवर में इमरान ताहिर ने उन्हें स्थानापन्न खिलाड़ी ध्रुव शौरी के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा।
रसेल आउट होने के बाद बेहद गुस्से में दिखे। डगआउट लौटते समय वह बल्ले को पेड़-पौधों पर पटकते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
#KKR's Andre Russel smashed some bushes walking back to the pavillion. And Imran Tahir is in a hurry, don't miss his expressions. #KKRvCSK #IPL2019 pic.twitter.com/004I5rLjxc
बता दें कि इस सीजन में आंद्रे रसेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। 8 मैचों में रसेल ने 312 रन के साथ 6 विकेट भी चटकाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक भी लगाए हैं, जबकि कई बार 2-3 रन की वजह से अर्धशतक से चुक गए।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।