{"_id":"68a2ba6c1b3c2b08bf0e9350","slug":"virat-kohli-17-years-in-international-cricket-from-2008-debut-to-world-cup-glory-and-career-records-2025-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli: 2008 में आज ही कोहली ने किया था डेब्यू; विश्व कप से लेकर वनडे में सर्वाधिक शतक तक, ऐसा रहा करियर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli: 2008 में आज ही कोहली ने किया था डेब्यू; विश्व कप से लेकर वनडे में सर्वाधिक शतक तक, ऐसा रहा करियर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:00 AM IST
सार
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन अपने पहले मैच में वह 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पीछे मुढ़कर नहीं देखा और नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। किंग कोहली और द रन मशीन के नाम से क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध विराट ने तमाम ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : PTI/ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 साल पूरे कर लिए हैं। कोहली ने 2008 में आज ही के दिन वनडे डेब्यू किया था और यहीं से उनके विराट सफर की शुरुआत हुई थी। कोहली अपने करियर के दौरान 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे और 50 ओवर के प्रारूप में उनके नाम सर्वाधिक शतक हैं। कोहली का करियर कई उपलब्धियों को गवाह रहा है और आज भी मैदान पर उनका जलवा कायम है।
2 of 4
कोहली और रोहित
- फोटो : ANI
चार बार आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे कोहली
कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था, लेकिन अपने पहले मैच में वह 12 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, इसके बाद उन्होंने पीछे मुढ़कर नहीं देखा और नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए। किंग कोहली और द रन मशीन के नाम से क्रिकेट जगत में प्रसिद्ध विराट ने तमाम ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है। उन्हें कई बार कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा, खास कर जब वह आउट ऑफ फॉर्म रहे। अपनी प्रतिबद्धता, क्रिकेट के जुनून और कड़ी मेहनत ने उन्हें नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया। अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वह भारतीय टीम की तीनों प्रारूपों में कमान संभाल चुके हैं। वह 2011 वनडे विश्व कप, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी और 2024 टी20 विश्न कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।
3 of 4
कोहली
- फोटो : ANI
कोहली की वनडे में उपलब्धियां
कोहली का बल्ला तीनों ही प्रारूप में जमकर बोला है, लेकिन वनडे ऐसा प्रारूप में जिसमें वह अलग ही रंग में नजर आते हैं। कोहली ने इस प्रारूप में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। वह 2011 में वनडे विश्व कप खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे, जबकि 2013 और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में भी शामिल थे। 2023 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने उस दौरान 765 रन बनाए थे जो एक वनडे विश्व कप में सर्वाधिक है। इतना ही नहीं, कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में 558 रन बनाए थे जो सर्वाधिक हैं। कोहली के नाम वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है। वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस प्रारूप में 51 शतक लगाए हैं। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। वहीं, वह वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 8000, 9000, 10000, 11000, 12000, 13000 और 14000 रन बनाने का रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
टी20 और टेस्ट से ले चुके हैं संन्यास
कोहली ने 2010 में टी20 और 2011 में टेस्ट प्रारूप में डेब्यू किया था, लेकिन अब वह इस दोनों प्रारूप को ही अलविदा कह चुके हैं। कोहली ने पिछले साल टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया था और इस साल इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले उन्होंने लाल गेंद के प्रारूप से भी संन्यास ले लिया था। कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे जर्सी में ही नजर आएंगे। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कोहली की नजरें 2027 वनडे विश्व कप में खेलने पर टिकी हुई हैं। तीनों प्रारूप मिलाकर कोहली के नाम 82 शतक हैं और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे ज्यादा शतक तेंदुलकर ने लगाए हैं जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।