{"_id":"5ca082c4bdec22146230933f","slug":"virat-kohli-did-not-abuses-to-match-referee-over-no-ball","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या कोहली ने मैच रेफरी के कमरे में घुसकर दी थी गालियां! अब सामने आया पूरा सच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या कोहली ने मैच रेफरी के कमरे में घुसकर दी थी गालियां! अब सामने आया पूरा सच
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुंबई और बैंगलोर के बीच गुरुवार को खेले गए मुकाबले में गलत डिसीजन देने वाले अंपायर सुंदरम रवि पर कार्रवाई की संभावनाएं काफी कम नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि मुंबई-बैंगलोर के बीच हुए मैच में अंपायर ने नो बॉल नहीं दी थी। इस वजह से मैच में मुंबई का पलड़ा भारी हुआ और बैंगलोर को मैच से हाथ धोना पड़ा।
2 of 5
विराट कोहली
याद हो कि आईसीसी के एलीट पैनल में एकमात्र भारतीय अंपायर रवि लेकिन मुंबई के लसिथ मलिंगा की बड़ी नो बॉल को नहीं देख सके और विवादास्पद परिस्थितियों में बेंगलोर की टीम छह रन से मैच हार गई। इस मामले के बाद अंपायर्स की चौतरफा आलोचना होने लगीं। इसके बाद में ऐसी खबरें सामने आईं कि कप्तान विराट कोहली ने अंपायर के कमरें में जाकर उन्हें अपशब्द कहे।
3 of 5
रोहित शर्मा
मैच खत्म होने के बाद कप्तान कोहली इससे काफी नाराज आए। कोहली ने मैच के बाद आईपीएल के अंपायरों को 'आंखें खुली' रखने की सलाह दी थी। रोहित शर्मा ने खुद इस मुकाबले के दूसरे अंपायर सी नंदन की आलोचना की। रोहित ने कहा था कि इस तरह की चीजों से क्रिकेट शर्मसार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, आईपीएल के एक अधिकारी ने गोपनीयता के शर्त पर पीटीआई को बताया, 'नैयर की रिपोर्ट में बहुत ज्यादा आलोचना नहीं की गई है।'उन्होंने कहा, 'कोहली नाराज थे और उन्होंने रवि को कहा कि नो-बॉल नहीं दिया जाना उनकी टीम के लिए महंगा साबित हुआ। रवि ने इस पर खेद जताते हुए मना कि उन्होंने उस समय सही फैसला नहीं लिया।'
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई बनाम बैंगलोर
- फोटो : SELF
अधिकारी ने यह भी बताया कि नैयर की रिपोर्ट में आलोचना नहीं की गई है क्योंकि यह दबाव की स्थिति में मानवीय चूक थी। उन्होंने उन रिपोर्टों को भी खारिज किया जिसमें कहा गया था कि कोहली रवि कि शिकायत के लिए मैच रेफरी के कमरे में गये थे। उन्होंने कहा, 'कोहली के मैच रेफरी के कमरे में जाने की खबर गलत है। ऐसा कुछ नहीं हुआ था।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।