{"_id":"5a7e82634f1c1ba4268b9935","slug":"virat-kohli-is-the-key-wicket-for-south-africa-to-make-comeback-in-odi-series-feels-chris-morris","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस मोरिस बोले- विराट कोहली को जल्दी आउट करने की तरकीब पता चली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस मोरिस बोले- विराट कोहली को जल्दी आउट करने की तरकीब पता चली
Sat, 10 Feb 2018 10:55 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑलराउंडर क्रिस मोरिस का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका की मौजूदा वन-डे सीरीज में वापसी तभी संभव है, जब उनके गेंदबाज टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को जल्दी आउट करने में कामयाब हो जाएं। टीम इंडिया फिलहाल 6 मैचों की सीरीज में 3-0 की बढ़त पर है। 'विराट ब्रिगेड' का लक्ष्य शनिवार को चौथा मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका जमीन पर पहली बार वन-डे सीरीज जीतने का है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मोरिस ने कहा, 'आप हमेशा टीम के सबसे बड़े बल्लेबाज को आउट करना चाहते हैं। कोहली फिलहाल सबसे बड़े खिलाड़ी हैं, जो इस समय काफी रन बना रहे हैं।'
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मोरिस का मानना है कि कोहली को सस्ते में समेटने से दक्षिण अफ्रीका की वापसी संभव है क्योंकि अन्य भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, '34 वन-डे शतक अपने आप में सब बयां कर रहे हैं। उन्होंने प्रत्येक देश में शतक जमाए, जहां उन्होंने खेला। वह इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और ऐसे फॉर्म में हैं कि कही भी खेलकर रन बना सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
मोरिस ने आगे कहा, 'विराट कोहली अच्छे खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें पता है कि उन्हें कैसे आउट करना है। हम जानते हैं कि वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं और अगर उन्हें जल्दी आउट कर दिया तो टीम इंडिया पर दबाव बना सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
दक्षिण अफ्रीका
मोरिस ने साथ ही कहा कि दक्षिण अफ्रीका पहले तीन मैचों में जीत से दूर नहीं थी। उन्होंने कहा, 'हम केपटाउन और डरबन में जीत से ज्यादा दूर नहीं थे। हमें अब एकजुट होकर बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा ताकि जीत हासिल कर सकें।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।