फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: कोहली-पेन की लड़ाई में कूदे ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार, भारतीय कप्तान का उड़ाया मजाक

Sun, 23 Dec 2018 09:41 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sun, 23 Dec 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
virat kohli mocked video viral by australian journalist after fight with tim paine
kohli-paine

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का आक्रामक रवैया अक्सर फैंस को काफी पसंद आता है। पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने जहां कोहली के ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन से भिड़ने को लेकर भारतीय कप्तान की आलोचना की थी। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एलन बॉर्डर और वेस्टइंडीज के विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि कोहली ने मैदान पर कुछ भी गलत नहीं किया।

virat kohli mocked video viral by australian journalist after fight with tim paine
विराट कोहली

हालांकि एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को कप्तान कोहला का यह अंदाजा बिल्कुल नहीं पसंद आया और इसे लेकर पत्रकार ने कोहली का मजाक भी बनाया। दरअसल पत्रकार ने ट्विटर पर एक साझा करते हुए कोहली का मजाक उड़ाया है।

virat kohli mocked video viral by australian journalist after fight with tim paine
VIRAT KOHLI

इस वीडियो को शेयर करते हुए पत्रकार ने कैप्शन में लिखा, 'देखिये वीडियो हर किसी को बता रहे हैं कि अगर मैदान पर चीजें आपके हिसाब से नहीं हो क्या करना चाहिए।' वीडियो में एक गेंदबाज द्वारा नॉन स्ट्राइक एंड पर खड़े बल्लेबाज को आउट करने के बाद खिलाड़ी का आक्रामक अंदाज कोहली पर तंज कसने जैसा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli mocked video viral by australian journalist after fight with tim paine
विराट कोहली

गौलतब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन सोमवार को पर्थ टेस्ट के चौथे दिन शाब्दिक जंग में उलझ गए थे। इसके बाद मैदानी अंपायर क्रिस गफाने ने दोनों खिलाड़ियों को सुबह के सत्र में चेतावनी दी। जसप्रीत बुमराह के पारी के 71वें ओवर के दौरान दोनों कप्तान को एक दूसरे को कुछ कहते देखा गया।

विज्ञापन
virat kohli mocked video viral by australian journalist after fight with tim paine
टिम पैन और विराट कोहली

कोहली इस समय गेंदबाजी छोर के समीप क्षेत्ररक्षण कर रहे थे। गफाने ने इसके बाद हस्तक्षेप किया।  पेन ने कोहली से कहा, 'तुम वह व्यक्ति हो जो कल हार गया था। तुम आज शांत बनने का प्रयास क्यों कर रहे हो।' गफाने ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, 'बहुत हो गया, बहुत हो गया।' उन्होंने कहा, 'चलो खेल खेलो। तुम लोग कप्तान हो। टिम तुम कप्तान हो।'

देखें वीडियो:




 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed