सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने तोड़ी चुप्पी, बताया वर्ल्ड कप में ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को क्यों मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 May 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli reveals the reason about selecting dinesh karthik over rishabh pant for world cup 2019
पंत विराट - फोटो : अमर उजाला

30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। टीम इंडिया ने भी 15 अप्रैल को अपने 15 सदस्यीय दल की घोषणा कर दी।

हालांकि इसके बाद चयन को लेकर काफी हंगामा हुआ खासकर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन ना करने पर सभी ने चयनकर्ताओं पर सवाल किए।
 
Trending Videos
Virat Kohli reveals the reason about selecting dinesh karthik over rishabh pant for world cup 2019
rishabh pant

चयनकर्ताओं ने बचाव में दिनेश कार्तिक के अनुभव का हवाला दिया और ऋषभ पंत को अपरिपक्व बताते हुए उनके चयन करने को सही ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli reveals the reason about selecting dinesh karthik over rishabh pant for world cup 2019
ऋषभ पंत

मामला कुछ दिन तक शांत रहा लेकिन IPL में दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत द्वारा शानदार प्रदर्शन करने के बाद एक बार फिर से सभी ने पंत को वर्ल्ड कप से बाहर रखने पर सवाल किए। कई दिग्गजों ने भी पंत के पक्ष में बयान देते हुए चयन को गलत ठहराया।

Virat Kohli reveals the reason about selecting dinesh karthik over rishabh pant for world cup 2019
virat karthik

अब इन सबके बीच खुद कप्तान विराट कोहली का बयान सामने आया है। विराट ने बताया कि दिनेश कार्तिक को अनुभव और दबाव वाली स्थिति में अच्छी बल्लेबाजी करने का फायदा मिला। बतौर विराट, "महेंद्र सिंह धोनी विकेटकीपर के तौर पर टीम की पहली पसंद रहेंगे, वहीं कार्तिक रिज़र्व में रहेंगे।

विज्ञापन
Virat Kohli reveals the reason about selecting dinesh karthik over rishabh pant for world cup 2019
team india

बता दें कि सभी टीमों को अपने खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट 23 मई तक देनी है लेकिन फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिसमें पंत को मौका मिले।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed