{"_id":"5d5fe4f58ebc3e016f0b083c","slug":"virat-kohli-says-i-find-nets-claustrophobic-prefer-center-wicket-for-match-simulation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली का खुलासाः हमेशा नेट्स में लगता है अनजाना सा डर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली का खुलासाः हमेशा नेट्स में लगता है अनजाना सा डर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 23 Aug 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्ट इंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स के साथ बातचीत के दौरान टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के बारे में खुलासा किया है। कोहली मैदान पर काफी आक्रामक नजर आते हैं, लेकिन आपको हैरानी होगी कि वह नेट्स पर अभ्यास के दौरान डरते हैं। सर विवियन रिचर्ड्स के साथ बातचीत के दौरान विराट ने खुद ही यह जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें नेट प्रैक्टिस काफी असुविधाजनक लगती है। बीसीसीआई ने इस इंटरव्यू के विडियो का दूसरा पार्ट शुक्रवार को पोस्ट किया।
2 of 5
विराट कोहली विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने कहा कि, 'मैंने यह बात कई बार अनुभव की, जहां पिच तेज और उछाल भरी होती थी, नेट्स में भी जब आप खेल रहे होते हो, तो मुझे भरोसा है कि आप प्रैक्टिस पर नहीं जाते होंगे और यूं ही बल्लेबाजी अभ्यास करते होंगे। उन्होंने कहा कि, 'आप इस भरोसे से प्रैक्टिस करते होंगे कि मैं अपने गेंदबाजों के साथ खेलूंगा, खड़ा रहूंगा और आउट नहीं होकर लौटूंगा। एक भी गेंद किनारे से नहीं लगेगी और हर गेंद को बल्ले के बीच (मिडिल) से हिट करूंगा।'
3 of 5
विराट कोहली और विवियन रिचर्ड्स
- फोटो : सोशल मीडिया
रिचर्ड्स ने कहा कि, 'यही मेरी सोच है, आप जाते हैं और आउट होने से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन मैंने हमेशा नेट्स में अपने लिए एक अनजाना सा डर देखा और मैं कभी खुलकर नहीं खेल सका। इस पर विराट ने जवाब दिया, 'यही बात मेरे साथ भी नेट प्रैक्टिस के दौरान होती है, मैं भी सोचता हूं कि ऐसा कैसे हो सकता है और इसी वजह से मैंने सेंटर विकेट पर खेलने को प्राथमिकता दी जो गेंदबाजों के खिलाफ खुला रहे और उसमें फील्डर भी हों ताकि मैं मैच की तरह सोच सकूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
कैप्टन कोहली ने प्रैक्टिस के दौरान ‘दिमाग में वहां की परिस्थितियों को लेकर खाका तैयार करने’ पर जोर देते हुए कहा इसने 2014-15 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी सफलता में बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, ‘2014 के बाद, मैं इंग्लैंड गया था और वह दौरा काफी बुरा रहा था इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का दौरा था जो और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में दिमाग में दौरे की योजना बनाने से मुझे काफी मदद मिली।’
विज्ञापन
5 of 5
virat kohli
उन्होंने कहा कि, ‘दौरे से तीन महीने पहले ही मैंने सोचना शुरू कर दिया था कि मुझे किन गेंदबाजों का सामना करना हैं और उनके खिलाफ अपना प्रभुत्व कायम करूंगा। मैंने सोच लिया था कि उन पर दबाव बनाऊंगा, क्योंकि मैंने दिमाग में जो योजना तैयार की थी उस पर विश्वास था।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।