फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान कोहली ने स्वीकार की अपनी गलती, कहा- ये ख्याल दिमाग में ही नहीं आया

Tue, 18 Dec 2018 11:28 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Tue, 18 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
virat kohli says we never thought of ravindra jadeja after seeing the perth pitch
virat kohli

रविचंद्रन अश्विन की चोट ने पर्थ टेस्ट के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजी विभाग में विकल्प खोल दिए थे। कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन उलझन में थे कि दूसरे टेस्ट में अश्विन की जगह स्पिनर को शामिल किया जाए या फिर तेज गेंदबाजी आक्रमण की धार बढ़ाई जाए। फिर पिच के मिजाज को देखते हुए उमेश यादव को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला लिया गया।

virat kohli says we never thought of ravindra jadeja after seeing the perth pitch
Ravindra Jadeja

आॅस्ट्रेलिया के हाथों पर्थ टेस्ट में 146 रन की करारी शिकस्त झेलने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बताया कि आखिर क्यों अश्विन के चोटिल होने पर उन्होंने विशेषज्ञ स्पिनर की जगह तेज गेंदबाज को शामिल करना ठीक समझा। कोहली ने बताया कि पिच को देखकर रवींद्र जडेजा की जगह उमेश यादव को अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला लिया गया। 

virat kohli says we never thought of ravindra jadeja after seeing the perth pitch
lyon-kohli

एडिलेड में पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया को लगातार दूसरी जीत की तलाश थी, लेकिन आॅस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। यह पूछने पर कि दूसरे टेस्ट में स्पिनर को क्यों नहीं शामिल किया गया तो कप्तान कोहली ने कहा, जब हमने पिच देखी तो जडेजा का ख्याल मन में नहीं आया। हमे लगा कि चार तेज गेंदबाज काफी होंगे। नाथन लियोन ने शानदार गेंदबाजी की। हमने कभी स्पिन विकल्प के बारे में सोचा ही नहीं। हमारा पूरा ध्यान अगले टेस्ट पर है और उम्मीद करते हैं कि जीत की पटरी पर लौटेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says we never thought of ravindra jadeja after seeing the perth pitch
उमेश यादव

कप्तान कोहली ने आगे कहा, उमेश का प्रदर्शन के आधार पर अंतिम एकादश में चयन हुआ। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ उमेश ने मैच में 10 विकेट झटके थे जबकि भुवनेश्वर कुमार पिछले कुछ समय में ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। इसे देखते हुए हमने उमेश पर भरोसा जताया।' भारतीय कप्तान ने साथ ही कहा कि आॅस्ट्रेलिया इस मैच को जीतने की हकदार है। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर कंगारू टीम ने हमसे बेहतर खेल दिखाया और उसे जीत का श्रेय जाना चाहिए।

विज्ञापन
virat kohli says we never thought of ravindra jadeja after seeing the perth pitch
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान ने कहा, 'एक टीम के रूप में हमने कई मौकों पर अच्छा खेला, लेकिन आॅस्ट्रेलिया ने हमसे बेहतर खेल दिखाया। विशेषकर बल्लेबाजी में वह शानदार रहे। उनके ओपनर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमे लगता है कि लक्ष्य अगर 30-40 रन कम होता तो मैच में हम अपनी पकड़ बना सकते थे। हमारे गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और उम्मीद है कि वह पूरे दौरे पर कमाल करेंगे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed