{"_id":"6395a2cef8381110a75c7b68","slug":"virat-kohli-shared-a-romantic-picture-on-the-anniversary-wrote-love-post-for-wife-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virat Kohli-Anushka Sharma: सालगिरह पर विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पत्नी अनुष्का पर लुटाया प्यार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Virat Kohli-Anushka Sharma: सालगिरह पर विराट कोहली ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, पत्नी अनुष्का पर लुटाया प्यार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 11 Dec 2022 03:00 PM IST
सार
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने बेहद ही अनोखे तरीके से विराट कोहली को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
1 of 8
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : Virat Kohli/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के पांच साल रविवार (11 दिसंबर) को पूरे हो गए। दोनों की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। कोहली ने अक्सर अनुष्का से शादी करने के फैसले को अपने जीवन का एक बड़ा मोड़ बताया है। विराट ने रविवार को सोशल मीडिया पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की।
2 of 8
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए विराट ने लिखा, ''अनंत काल की इस यात्रा पर 5 साल। मैं तुम्हें पाकर धन्य हूं, मैं आपको पूरे दिल से प्यार करता हूं।'' अनुष्का ने इसके जवाब में कहा, "भगवान का शुक्र है कि आप 'पेबैक' पोस्ट के लिए नहीं गए।"
अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने बेहद ही अनोखे तरीके से विराट कोहली को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं। इस खास मौके पर अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं।
अनुष्का द्वारा की गई पोस्ट में पहली फोटो तो उनकी फिल्म परी की है। इस फोटो को फोटोशॉप किया गया है, जिसमें सामने की तरफ अनुष्का शर्मा हैं और पीछे की तरफ भूत की जगह विराट कोहली खड़े हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में विराट अनुष्का के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य फोटो में विराट कोहली हॉस्पिटल में बेड पर लेटे नजर आ रहे हैं। दरअसल जब डिलीवरी के दौरान अनुष्का शर्मा दर्द में थीं, तो विराट कोहली उनको बेहतर फील कराने के लिए डिलीवरी के अगले दिन उनके साथ बगल वाले बेड पर लेटे हुए थे। ये कुछ बेहद खास पलों की तस्वीरें हैं, जिनको अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।