सब्सक्राइब करें

राजनीति: हिमाचल चुनाव का इतिहास, 70 साल में किसकी-किसकी सरकार, किसने सबसे लंबे समय तक किया राज?

Himanshu Mishra हिमांशु मिश्रा
Updated Sun, 11 Dec 2022 02:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश को अब तक 14 बार छह अलग-अलग मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। सुखविंदर सिंह सातवें नेता हैं, जिन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज हम आपको प्रदेश में चुनाव का पूरा इतिहास बताएंगे। कब-कब चुनाव हुए और किस पार्टी ने जीत हासिल की? कौन सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहा? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
List of Himachal Pradesh Chief Ministers, Himachal Pradesh Election history and records
हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में आज सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 15वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता मुकेश अग्निहोत्री प्रदेश के पहले डिप्टी सीएम बन गए हैं। हिमाचल में मुख्यमंत्रियों का इतिहास काफी रोचक रहा है। प्रदेश को अब तक छह अलग-अलग मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा कांग्रेस ने सूबे पर राज किया। आज हम आपको प्रदेश में चुनाव का पूरा इतिहास बता रहे हैं। राज्य में कब-कब चुनाव हुए और किस पार्टी ने जीत हासिल की? कौन सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री रहा? आइए जानते हैं...

 
Trending Videos
List of Himachal Pradesh Chief Ministers, Himachal Pradesh Election history and records
यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
1952 में हुए थे पहले चुनाव 
आजादी के बाद 15 अप्रैल 1948 की हिमाचल प्रदेश चीफ कमिश्नर के राज्यों के रूप में अस्तित्व में आया। 26 जनवरी 1950 को जब देश गणतंत्र बना तब हिमाचल प्रदेश को 'ग' श्रेणी के राज्य का दर्जा मिला। 1952 में राज्य में पहली बार चुनाव हुए। 

तब सूबे में 36 विधानसभा सीटें थीं। मैदान में कांग्रेस के अलावा किसान मजदूर प्रजा पार्टी, शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के उम्मीदवार खड़े थे। कांग्रेस ने 35 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे। उसे 24 सीट पर जीत मिली। किसान मजदूर पार्टी के 22 प्रत्याशी मैदान में थे और तीन विधायक चुने गए। शेड्यूल कास्ट फेडरेशन के एक और आठ निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। कांग्रेस के यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। 1956 तक यानी चार साल 237 दिन उन्होंने सूबे की कमान संभाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
List of Himachal Pradesh Chief Ministers, Himachal Pradesh Election history and records
यशवंत सिंह परमार, पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद विधानसभा भंग करके हिमाचल प्रदेश को केंद्र शासित राज्य बना दिया गया। ये दर्जा 1963 तक रहा। बाद में फिर इसे विधानसभा के साथ केंद्र शासित राज्य का दर्जा मिला। तब पहले केंद्र शासित राज्य में भी यशवंत सिंह परमार ही मुख्यमंत्री बने। उन्होंने एक जुलाई 1963 से चार मार्च 1967 तक केंद्र शासित राज्य के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। 

 
List of Himachal Pradesh Chief Ministers, Himachal Pradesh Election history and records
हिमाचल प्रदेश विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
1967 में 60 विधानसभा क्षेत्रों वाली विधानसभा में चुनाव हुआ। सरकार बनाने के लिए 31 सीटों की जरूरत थी। कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की। भारतीय जनसंघ ने हिमाचल में पहली बार चुनाव लड़ा और सात पर विजय मिली। दो सीटें कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में गए, जबकि स्वतंत्र पार्टी का एक उम्मीदवार चुनाव जीत गया। 16 निर्दलीय प्रत्याशी विधायक चुने गए थे। यशवंत सिंह परमार तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने। परमार 1977 तक इस पद पर रहे। 

इस बीच, 1971 में हिमाचल प्रदेश को वापस पूर्ण राज्य का दर्जा मिला। इसके बाद 1972 में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को ही जीत मिली। 1972 में 68 सीटों पर हुए चुनाव में कांग्रेस के 53 प्रत्याशी जीते। भारतीय जनसंघ के पांच, लोकराज पार्टी हिमाचल प्रदेश के दो, सीपीआई (एम) के एक और सात निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल की। 
 
विज्ञापन
List of Himachal Pradesh Chief Ministers, Himachal Pradesh Election history and records
कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
कब-कब चुनाव हुए और किस पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं? 
चुनाव कांग्रेस भाजपा
1952 24
1967  34  भारतीय जनसंघ (07)
1972  53  भारतीय जनसंघ (05)
1977 09  जनता पार्टी (53)
1982  31 29 (भाजपा ने पहली बार चुनाव लड़ा)
1985 58 07
1990  09 46
1993 52 08
1998 31  31
2003 43  16
2007 23 41
2012 36 26
2017 21 44
2022 40 25
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed