{"_id":"5d3d279d8ebc3e6ce13930e7","slug":"virat-kohli-sings-national-anthem-as-he-attends-pro-kabaddi-2019-in-mumbai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: पंगा लेने पहुंचे विराट कोहली, पूरी दुनिया के सामने ठोकी ताल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PHOTOS: पंगा लेने पहुंचे विराट कोहली, पूरी दुनिया के सामने ठोकी ताल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में शनिवार को यू मुंबा और पुनेरी पलटन के बीच मुकाबला हुआ। महाराष्ट्र की दो टीमों के बीच हुए मुकाबले का गवाह बने, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली। कोहली ने मैच शुरू होने से पहले दोनों टीम के साथ खड़े होकर राष्ट्रगान भी गाया। विराट कबड्डी के मैदान पर भी अपने जोशीले अंदाज में दिखे और जमकर कबड्डी का लुत्फ उठाया। विराट से कुछ सवाल भी पूछे गए जिसका जवाब भी उन्होंने दिया। आइए दिखाते हैं कुछ तस्वीरें।
2 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
मुंबई के वर्ली स्थित नेशनल स्पोर्ट्स कल्ब ऑफ इंडिया के डोम में हुए इस मुकाबले से पहले विराट को लीग के कुछ खिलाड़ियों की वीडियो क्लिप दिखाई गई। जिसके बाद उनसे पूछा गया कि टीम इंडिया के कौन कौन से खिलाड़ी इस फुर्ती के साथ कबड़्डी खेल सकते हैं। कोहली ने तुरंत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी का नाम लिया साथ ही कहा कि हार्दिक पांड्या और उमेश यादव में भी ऐसी कबड्डी खेलने की ताकत है।
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट ने अपनी पसंदीदा टीम के लिए जमकर चीयर किया। इस मैच में यू मुंबा ने पुनेरी पलटन को 33-23 से हराकर अपने घरेलू अभियान की शुरुआत जीत से की। यू मुंबा की ओर से अभिषेक सिंह ने पांच अंक बटोरे जबकि साथी रोहित बालियान, सुरिंदर सिंह, संदीप नरवाल और कप्तान फजल अत्राचली ने 4-4 अंक लेकर उपयोगी योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ महाराष्ट्र के खेल मंत्री आशीष शेलर भी उपस्थित थे। विराट कोहली को टीम इंडिया के साथ आगामी वेस्टइंडीज दौरे पर जाना है। कबड्डी लीग के आयोजकों ने पहले से ही बता दिया था कि 27 जुलाई को विराट कोहली यू मुंबा को चियर करते दिखेंगे। टीम इंडिया का विंडीज दौरा तीन अगस्त से शुरू होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।