{"_id":"58ad3cea4f1c1b3d32b23588","slug":"virat-kohli-wishes-to-be-as-fast-as-usain-bolt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"100 करोड़ की डील कर कोहली ने जताई इस खिलाड़ी जैसी रफ्तार पाने की इच्छा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
100 करोड़ की डील कर कोहली ने जताई इस खिलाड़ी जैसी रफ्तार पाने की इच्छा
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Feb 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली और युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा के साथ 100 करोड़ की डील साइन है। जर्मनी के इस स्पोर्ट्स ब्रांड से जुड़ने से पहले कोहली एडिडास के लिए ब्रांड प्रचार करते थे। मगर इस डील के साथ कोहली ने इतिहास रच दिया है।
विराट कोहली
इस ऐतिहासिक डील ने साबित कर दिया कि कोहली की मांग देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब है। मार्केट में कोहली की लोकप्रियता को देखते हुए वो अब अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सबसे पसंदीदा स्पोर्ट्स सिलेब्रिटी की सूची में शामिल हो गए हैं।
विराट कोहली
- फोटो : Wrogn
विराट कोहली के अलावा इस ब्रांड के लिए दुनिया के सबसे तेज धावक और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट उसेन बोल्ट भी प्रचार करते हैं। कोहली ने कहा कि वो ऐसे ब्रांड से जुड़ कर खुश हैं, जिसके लिए बोल्ट प्रचार करते हैं। इसके अलावा पेले, मैरिडोना जैसे दिग्गज भी इस नाम के साथ जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उसने बोल्ट
- फोटो : PTI
बोल्ट ने विराट कोहली का इस खास ‘क्लब’ में शामिल होने पर बधाई देते हुए कहा कि अब अगले लेवल पर जाने का समय आ गया है। इसके बाद कई लोगों ने इस रिट्वीट किया। एक फैन ने कहा बोल्ट और कोहली किसी और खिलाड़ी की तुलना में 100 और 200 के आकंड़े तक सबसे तेजी से पहुंचते हैं।
“Great choice @imVkohli
— Usain St. Leo Bolt (@usainbolt) February 20, 2017
Time to go to the next level #ForeverFaster”
विज्ञापन
विराट कोहली
बोल्ट के स्वागत जवाब देते हुए कोहली ने लिखा कि वो उनके जैसी रफ्तार पाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि कभी बोल्ट जैसी तेजी पा सकें।
I wish I could get as fast as you someday @usainbolt. Thanks legend. @PUMA #ForeverFaster
— Virat Kohli (@imVkohli) February 20, 2017