8 जुलाई, 1972 को सौरव गांगुली अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। 'महाराज' के नाम से मशहूर सौरभ गांगुली का जन्म कोलकाता के बेहला में हुआ था। रविवार की सुबह से ही पूरा सोशल मीडिया दादा के जन्मदिन से अटा पड़ा है। फैंस से लेकर साथी क्रिकेटर तक उन्हें बधाई दे रहे हैं। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग कहां पीछे रहने वाले थे।
वीरू ने दी सौरव गांगुली को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई, 4 तस्वीर पोस्ट कर लिखी ये बातें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने जुदा अंदाज के लिए मशहूर वीरेंद्र सहवाग ने गांगुली को अपने स्पेशल स्टाइल में विश किया। टीम इंडिया के इस पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ने 4 तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ ही वीरू ने हर फोटो के लिए अलग-अलग चार कैप्शन भी दिए हैं। इसमें सहवाग ने लिखा...
स्टेप 2- गेंदबाजों की धुनाई करो यहां तक की मैच देख रहे दर्शक की भी ( किसी हिंसा का इरादा नहीं)
स्टेप 3- सिर्फ गेंद को ही स्विंग मत करो अपने बालों को भी।
स्टेप 4- जश्न ऐसे मनाओ जैसे कोई देख नहीं रहा।
#HappyBirthdayDada
Step 1-Wake up, blink your eyes twice & dance down the track
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 8, 2018
Step 2-Smash the bowler & at times even spectators(no violence intended)
Step 3-Swing not only the ball but also ur hair,bowl ur heart out
Step 4-Celebrate like no one’s watching
To a wonderful man,
#HappyBirthdayDada pic.twitter.com/ytk8zaGTcy
इससे एक दिन पहले पहले एमएस धोनी का भी जन्मदिन था। सहवाग ने धोनी को भी अपने ही अंदाज में बर्थडे विश किया था। ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था, ओम फिनिशराय नमः. आमतौर पर सहवाग अपने चुटीले ट्वीट के लिए हमेशा चर्चा में एक बन रहते हैं।