सब्सक्राइब करें

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 10 Aug 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
West Indies Announce Test Squad For India Series
वेस्टइंडीज

22 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है। जेसन होल्डर की अगुवाई में रहकीम कॉर्नवाल और शमराह ब्रुक्स को टीम में जगह मिली है। दोनों ही खिलाड़ियों ने अब तक अपना टेस्ट डेब्यू नहीं किया है।

Trending Videos
West Indies Announce Test Squad For India Series
वेस्टइंडिज - फोटो : indianexpress

स्पिनर कॉर्नवाल ने हाल ही में वेस्टइंडीज ए की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 26 वर्षीय कॉर्नवाल ने अब तक 55 प्रथम श्रेणी मैचों में 23.90 की औसत से 260 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरी ओर वह उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। इनके आलावा कीमो पॉल को भी टीम में मौका मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
West Indies Announce Test Squad For India Series
शाई होप - फोटो : social Media

वेस्टइंडीज की 13 सदस्यीय टीम में शाई होप और रोस्टन चेस जैसे मंझे हुए बल्लेबाज मौजूद हैं। वहीं गेंदबाजी में केमार रोच और शैनन गैब्रियल जैसे तेज गेंदबाज किसी भी विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखते हैं।  वेस्टइंडीज ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जिसमें विंडीज टीम ने इंग्लिश टीम को हराया था। 

West Indies Announce Test Squad For India Series
Jason holder

मालूम हो कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जाएगी । पहला मैच 22-26 अगस्त को नॉर्थ साउंड में जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच 30 अगस्त से तीन सितंबर तक किंग्स्टन में खेला जाएगा। इससे पहले मेहमान भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को टी-20 सीरीज में 3-0 से हरा दिया है और फिलहाल वनडे सीरीज जारी है।

विज्ञापन
West Indies Announce Test Squad For India Series
west indies

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार से है :

जेसन होल्डर (कप्तान), क्रैग ब्रैथवेट, डेरेन ब्रावो, शमराह ब्रुक्स, जॉन कैम्पबेल, रोस्टन चेस, रहकीम कॉर्नवॉल, शेन डाउरिच, शैनन गैब्रियल, शिमरॉन हेटमायर, शाई होप (विकेटकीपर), कीमो पॉल और केमार रोच।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed