सब्सक्राइब करें

'मच्छरों को पीने दें अपना खून, नहीं मारें इन्हें', इस शख्स ने लोगों से की अनोखी अपील

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 10 Aug 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
French animal rights activist urges people to allow mosquitoes to bite them
मच्छर और पशु अधिकार कार्यकर्ता आयमेरिक कैरन - फोटो : Social media

दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के कई देश मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारी डेंगू और मलेरिया के प्रकोप से पीड़ित हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2017 में दुनियाभर में मलेरिया के करीब 22 करोड़ मामले सामने आए और 4,35,000 लोगों की मौतें हुईं। वहीं एक फ्रांसीसी शख्स ने मच्छरों को लेकर लोगों से एक अनोखी अपील की है, जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। 

Trending Videos
French animal rights activist urges people to allow mosquitoes to bite them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

आयमेरिक कैरन, जो पेशे से एक पत्रकार और पशु अधिकार कार्यकर्ता भी हैं, उन्होंने लोगों से अपील की है कि मच्छरों को नहीं मारें, बल्कि उन्हें अपना खून पीने दें।  कैरन ने ऐसा कहने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि लोगों का खून पीकर मच्छर अपने बच्चों का पालन-पोषण करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
French animal rights activist urges people to allow mosquitoes to bite them
पशु अधिकार कार्यकर्ता आयमेरिक कैरन - फोटो : Social media

दरअसल, कैरन कोमोटो.टीवी पर पशु अधिकार से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे जब पूछा गया कि मच्छर काटते हैं, ऐसे में क्या किया जाए, तो उन्होंने जवाब में कहा कि सभी जीवों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। उन्हें मारना नहीं चाहिए। उनका कहना है कि जो मच्छर लोगों को काटते हैं, असल में वो प्रोटीन के लिए ऐसा करते हैं, क्योंकि उन्हें अपने अंडों और बच्चों के विकास के लिए खून की सख्त जरूरत होती है। 

French animal rights activist urges people to allow mosquitoes to bite them
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

कैरन ने आगे बताते हुए कहा कि मच्छर अपने बच्चों के भविष्य के लिए अपनी जान खतरे में डालकर लोगों का खून पीने आते हैं। इसके अलावा उनके पास और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने पशु प्रेमियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें खुद को मच्छरों को काटने देना चाहिए, ताकि वो अपने बच्चों का पोषण कर सकें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी व्यक्ति समय-समय पर मच्छरों को रक्तदान कर सकता है। 

विज्ञापन
French animal rights activist urges people to allow mosquitoes to bite them
लैवेंडर का तेल - फोटो : Pixabay

कैरन ने लोगों को यह भी सुझाव दिया है कि जो लोग मच्छरों से खुद को कटवाना नहीं चाहते हैं, वो मच्छरों को दूर भगाने के लिए प्राकृतिक तरीके (जैसे लैवेंडर का तेल या लहसून) अपना सकते हैं। हालांकि लोगों ने कैरन के सुझाव को मुर्खतापूर्ण बताया है और उनके बयान की आलोचना की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed