{"_id":"62fb5e07e751211507093c9b","slug":"who-is-shahbaz-ahmed-all-you-need-to-know-about-rcb-all-rounder-career-records-and-stats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Who is Shahbaz Ahmed: इंजीनियर से क्रिकेटर कैसे बने शाहबाज अहमद? कहानी सुन याद आ जाएगी 'थ्री इडियट्स'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Who is Shahbaz Ahmed: इंजीनियर से क्रिकेटर कैसे बने शाहबाज अहमद? कहानी सुन याद आ जाएगी 'थ्री इडियट्स'
Tue, 16 Aug 2022 02:36 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 16 Aug 2022 02:36 PM IST
सार
शाहबाज ने अपने पिता की जिद के चलते किसी तरह इंजीनियरिंग कर ली, लेकिन आखिर में अपने दिल की सुनी और क्रिकेटर बन गए। शाहबाज ने इंजीनियर से क्रिकेटर का सफर कैसे तय किया, रूबरू होते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...
विज्ञापन
शाहबाज अहमद और विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी के मैच के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थ्री इडियट्स तो आपने देखी ही होगी। फरहान कुरैशी भी याद ही होंगे। अगर याद नहीं हैं तो हम बता देते हैं कि उन्होंने जैसे-तैसे इंजीनियरिंग की थी, लेकिन आखिर में अपने दिल की आवाज सुनी और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर बन गए। अब आप यह सोच रहे होंगे कि हम आपको थ्री इडियट्स की कहानी क्यों सुना रहे हैं?
विराट कोहली के साथ शाहबाज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
यह कहानी है आरसीबी के शाहबाज अहमद की, जिन्होंने अपने पिता की जिद के चलते किसी तरह इंजीनियरिंग कर ली, लेकिन आखिर में अपने दिल की सुनी और क्रिकेटर बन गए। शाहबाज ने इंजीनियर से क्रिकेटर का सफर कैसे तय किया, रूबरू होते हैं इस स्पेशल रिपोर्ट में...
शाहबाज 2020 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सदस्य हैं। घरेलू क्रिकेट में जमकर मेहनत और आईपीएल में कुछ बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें टीम इंडिया में जगह दिलाई है। 27 वर्षीय शाहबाज अहमद एक बैटिंग ऑलराउंडर हैं। लिस्ट-ए में शाहबाज का बल्लेबाजी औसत 47.28 का है, जबकि उनकी गेंदबाजी का औसत 39.20 है। आईपीएल खेलने के बाद से बतौर बल्लेबाज शाहबाज ने सुधार दिखाया है।

शाहबाज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज ने आईपीएल में 29 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 18.6 की औसत और 118.72 के स्ट्राइक रेट से 279 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में शाहबाज ने 13 विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.58 का है। वहीं, सात रन देकर तीन विकेट उनकी बेस्ट बॉलिंग परफॉर्मेंस है।
आईपीएल 2022 में शाहबाज ने एक अहम पारी खेलकर अपना नाम चमकाया था। शाहबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस साल पांच अप्रैल को आरसीबी को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 26 गेंद पर 45 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 173.08 का रहा था।
आईपीएल 2022 में शाहबाज ने एक अहम पारी खेलकर अपना नाम चमकाया था। शाहबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस साल पांच अप्रैल को आरसीबी को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 26 गेंद पर 45 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 173.08 का रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाज अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता ने नौकरी के लिए गांव छोड़ा था
हरियाणा के मेवात जिले के रहने वाले शाहबाज के क्रिकेट तक पहुंचने की कहानी रोचक है। आरसीबी के इस ऑलराउंडर के पिता अहमद जान हरियाणा में एसडीएम के रीडर हैं। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई और अपनी नौकरी को लिए गांव छोड़ दिया था। उनका सपना था कि बेटा शाहबाज इंजीनियर बने, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शाहबाज को क्रिकेट से प्यार था और उन्होंने इसे ही चुना।

शाहबाज के दादाजी भी खेलते थे क्रिकेट
शाहबाज के खून में क्रिकेट उनके दादाजी से आया। अहमद जान के पिता को भी क्रिकेट का शौक था। मेवात में क्रिकेट के लिए ज्यादा सुविधाएं नहीं थीं। उनका गांव पढ़ाई-लिखाई के लिए जाना जाता है। वहां डॉक्टर-इंजीनियर की संख्या ज्यादा है। यहां तक कि शाहबाज की छोटी बहन फरहीन डॉक्टर हैं और फरीदाबाद के एक अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही हैं। शाहबाज के पिता चाहते थे कि उनका बेटा इंजीनियर बने। इसके लिए फरीदबाद के कॉलेज में उनका एडमिशन भी कराया।