फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WI vs ENG ODI: कप्तान से किया था झगड़ा...अब मिली सजा, वेस्टइंडीज का यह खिलाड़ी दो मैचों के लिए निलंबित, जानें

Fri, 08 Nov 2024 11:06 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 08 Nov 2024 11:06 AM IST
सार

वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला वनडे वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम से आठ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरा वनडे इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया। तीसरा वनडे वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीता।
 

विज्ञापन
WI vs ENG ODI: Had fight with captain...now got punishment, West Indies Alzarri Joseph banned for two matches
अल्जारी जोसेफ ने माफी मांगी है - फोटो : Twitter
वेस्टइंडीज क्रिकेट में इन दिनों कुछ सही नहीं चल रहा है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे में तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ टीम के कप्तान शाई होप से भिड़ गए थे। दोनों के बीच अनबन के बाद जोसेफ मैदान छोड़कर डग आउट में लौट गए थे। हालांकि, कुछ देर बाद गुस्सा ठंडा होने पर वह मैदान पर जरूर आए, लेकिन दोनों के बीच विवाद नहीं थमा। इस घटना को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट काफी नाखुश है। उसने अल्जारी को इसकी सजा भी दी है।
WI vs ENG ODI: Had fight with captain...now got punishment, West Indies Alzarri Joseph banned for two matches
अल्जारी जोसेफ - फोटो : Twitter
अल्जारी को दो मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने कहा कि जोसेफ पर सीडब्ल्यूआई के पेशेवर रवैये के मानकों से कम आचरण के लिए निलंबित किया गया है। जोसेफ ने वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप का स्पष्ट विरोध किया था। इंग्लैंड की पारी के दौरान चौथे ओवर में जॉर्डन कॉक्स का विकेट लेने के तुरंत बाद जोसेफ मैदान से बाहर चले गए थे। वह कप्तान शाई होप द्वारा लगाई गई फील्डिंग से नाखुश थे। 
WI vs ENG ODI: Had fight with captain...now got punishment, West Indies Alzarri Joseph banned for two matches
अल्जारी जोसेफ - फोटो : Twitter
इससे वेस्टइंडीज के पास 10 खिलाड़ी रह गए थे। हालांकि, जोसेफ छठे ओवर में वापस आ गए। क्रिकेट वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक माइल्स बासकोंबे ने बयान में कहा, 'अल्जारी का व्यवहार क्रिकेट वेस्टइंडीज के मूल मूल्यों से मेल नहीं खाता। इस तरह के आचरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है और हमने यह सुनिश्चित करने के लिए निर्णायक कार्रवाई की है कि स्थिति की गंभीरता को पूरी तरह से स्वीकार किया जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
WI vs ENG ODI: Had fight with captain...now got punishment, West Indies Alzarri Joseph banned for two matches
अल्जारी जोसेफ - फोटो : Twitter
जोसेफ ने उसी बयान में माफी भी मांगी है। 27 वर्षीय जोसेफ ने कहा, 'मैंने निजी तौर पर कप्तान शाई होप और टीम प्रबंधन से माफी मांगी है। मैं वेस्टइंडीज के फैंस से भी तहे दिल से माफी मांगता हूं। मैं समझता हूं कि फैसले में एक छोटी सी चूक का भी दूरगामी प्रभाव हो सकता है और मुझे किसी भी निराशा के लिए गहरा खेद है।' वेस्टइंडीज ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की। पहला वनडे वेस्टइंडीज ने डकवर्थ लुईस नियम से आठ विकेट से जीता था। वहीं, दूसरा वनडे इंग्लैंड ने पांच विकेट से अपने नाम किया। तीसरा वनडे वेस्टइंडीज ने आठ विकेट से जीता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed