फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Women IPL: BCCI का ऐलान, हरमनप्रीत-मंधाना के नेतृत्व में विदेशी खिलाड़ी बढ़ाएंगे क्रिकेट का रोमांच

Wed, 16 May 2018 04:00 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 16 May 2018 04:00 PM IST
विज्ञापन
women ipl 2018 bcci says cricket tournament will be start soon
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : SELF

आईपीएल में पुरुष क्रिकेटरों की तर्ज पर अब बहुत जल्द महिला खिलाड़ियों के लिए भी ऐसा ही टूर्नामेंट शुरू किया जा सकता है। दरअसल बीसीसीआई ने महिला क्रिकेटरों के लिए भी एक ऐसा ही मुकाबला करवाने की पेशकश की है। इस मैच में टी-20 की कप्तान हरमनप्रीत सिंह और ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना बतौर कप्तान मोर्चा संभालते नजर आ सकती है।

women ipl 2018 bcci says cricket tournament will be start soon
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : icc

बीसीसीआई ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह महिला टी-20 मैच 22 मई को खेला जाएगा। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि वर्ल्ड कप-2017 के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम की सफलता को देखते हुए इसका फैसला किया गया है। बोर्ड को उम्मीद है कि पुरुष आईपीएल क्रिकेट की तरह फैंस इस मैच को भी खास तवज्जो देंगे।

women ipl 2018 bcci says cricket tournament will be start soon
बल्लेबाज एलिस पैरी - फोटो : SELF

बीसीसीआई ने आगे बताया कि  इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते नजर आएंगे। इस मामले में बोर्ड अधिकारियों ने कई क्रिकेट संघों से बातचीत भी की है। सूत्रों की मानें तो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की कप्तान सुजी बेट्स समेत महिला क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी बनाने वाली सलामी बल्लेबाज सोफी डेविन, ऑस्ट्रेलिया की हरफनमौला एलिस पेरी, विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हिली, मेगन स्कट और बेथ मूनी भी खेलती नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
women ipl 2018 bcci says cricket tournament will be start soon
danielle wyatt

इतना ही नहीं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को प्रपोज करने वाले इंग्लैंड की शानदार बल्लेबाज डेनियल व्याट और डेनियल हेजल भी इसका हिस्सा बन सकती हैं। यह मैच मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला जाएगा और इसका लाइव प्रसारण भारत और दुनिया भर में होगा। 

विज्ञापन
women ipl 2018 bcci says cricket tournament will be start soon
स्मृति मंधाना

सूत्रों की मानें तो मिताली राज, झूलन गोस्वामी, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और वेदा कृष्णमूर्ति सहित कई देसी और विदेशी खिलाड़ी इस मैच में एक साथ खेलती नजर आएंगी। महिला क्रिकेटरों के बीच होने वाले इस चैलेंजिंग मैच का रोमांच किसी भी मायने में पुरुष क्रिकेट से कम नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed