{"_id":"690c6c24190ef7d04701e326","slug":"world-champions-indian-team-met-president-droupadi-murmu-at-rashtrapati-bhavan-2025-11-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"President Meets Team India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली भारतीय टीम, बुधवार को PM मोदी से की थी मुलाकात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
President Meets Team India: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिली भारतीय टीम, बुधवार को PM मोदी से की थी मुलाकात
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 06 Nov 2025 03:06 PM IST
सार
महिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
1 of 3
राष्ट्रपति से मिली भारतीय महिला टीम
- फोटो : @rashtrapatibhvn
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
महिला विश्वकप 2025 की खिताब विजेता भारतीय टीम ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति ने उन्हें ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इससे पहले टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। रविवार (2 नवंबर) को हरमनप्रीत की अगुआई वाली टीम ने दक्षिण अफ्रीका को फाइनल में 52 रनों से हराकर जीत हासिल की थी।
2 of 3
राष्ट्रपति से मिली भारतीय महिला टीम
- फोटो : @rashtrapatibhvn
यह टीम भारत का प्रतिबिंब
इस खास मुलाकात के दौरान भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भारतीय टीम की जर्सी भेंट की। वहीं, राष्ट्रपति ने टीम को बधाई दी और कहा कि उन्होंने इतिहास रच दिया है और युवा पीढ़ी के लिए आदर्श बन गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह टीम भारत का प्रतिबिंब है। वे विभिन्न क्षेत्रों, विभिन्न सामाजिक पृष्ठभूमियों और विभिन्न परिस्थितियों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन वे एक टीम हैं - भारत।
3 of 3
राष्ट्रपति से मिली भारतीय महिला टीम
- फोटो : @rashtrapatibhvn
धोनी, कपिल और रोहित के क्लब में शामिल हुईं हरमन
इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर अब भारत की चौथी कप्तान बन गई हैं जिन्होंने विश्व कप जीत का ताज पहना है। उनसे पहले कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा भारत को विश्व चैंपियन बना चुके हैं। यानी अब महिलाओं की कप्तान हरमनप्रीत ने भी इस गौरवशाली सूची में अपनी जगह बना ली है। यह भारत की महिलाओं का पहला विश्वकप खिताब है, जिसने 2005 और 2017 के फाइनल हार की टीस को भुलाने में मदद की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।