फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WPL 2024: ओपनिंग सेरेमनी में जमकर थिरके शाहरुख खान, कार्तिक-सिद्धार्थ और टाइगर-शाहिद ने भी डांस से जीता दिल

Fri, 23 Feb 2024 08:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Fri, 23 Feb 2024 08:15 PM IST
सार

WPL Opening Ceremony 2024 : महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा।

विज्ञापन
WPL Opening Ceremony Shah Rukh Khan Kartik Aaryan Shahid Kapoor Performance BCCI Video Photos Womens IPL
महिला प्रीमियर लीग की सभी कप्तानों के साथ शाहरुख खान - फोटो : WPL
महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। पहला मुकाबला गत विजेता मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। उससे पहले उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान परफॉर्म किया। उनके अलावा शाहिद कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कार्तिक आर्यन और वरुण धवन भी अपने डांस से दर्शकों का दिल जीता।

कार्तिक ने जीता दिल

WPL Opening Ceremony Shah Rukh Khan Kartik Aaryan Shahid Kapoor Performance BCCI Video Photos Womens IPL
कार्तिक आर्यन - फोटो : Twitter
कार्तिक आर्यन ने ओपनिंग सेरेमनी में सबसे पहले परफॉर्म किया। उन्होंने गुजरात जाएंट्स टीम को सपोर्ट किया। कार्तिक ने भूलभुलैया-2 फिल्म के गाने पर सबसे पहले डांस किया। उन्होंने सोनू की टिटू की स्वीटी फिल्म के गाने 'दिल चोरी...' पर भी डांस किया।
 

सिद्धार्थ ने मचाया तहलका

WPL Opening Ceremony Shah Rukh Khan Kartik Aaryan Shahid Kapoor Performance BCCI Video Photos Womens IPL
सिद्धार्थ मल्होत्रा। - फोटो : Twitter
कार्तिक आर्यन के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परफॉर्म किया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का समर्थन किया। सिद्धार्थ ने अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने 'मुंडा कुकुर कमाल दा' पर परफॉर्म किया। उसके बाद सिद्धार्थ ने अपनी सबसे प्रसिद्ध फिल्म शेरशाह के गाने 'रातां लम्बियां...' पर डांस किया। फिर उन्होंने 'काला चश्मा' सांग पर भी परफॉर्म किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने गानों पर झूमे टाइगर श्रॉफ

WPL Opening Ceremony Shah Rukh Khan Kartik Aaryan Shahid Kapoor Performance BCCI Video Photos Womens IPL
टाइगर श्रॉफ - फोटो : Twitter
कार्तिक, सिद्धार्थ के बाद टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का समर्थन किया। टाइगर ने सबसे पहले हीरोपंती फिल्म के 'मेरे नाल तू विसल बजा' गाने पर डांस किया। उन्होंने वॉर फिल्म के गाने 'घुंघरू टूट गए' और 'जय-जय शिवशंकर' पर डांस किया।
 
विज्ञापन

वरुण धवन का धमाकेदार डांस

WPL Opening Ceremony Shah Rukh Khan Kartik Aaryan Shahid Kapoor Performance BCCI Video Photos Womens IPL
वरुण धवन - फोटो : Twitter
वरुण धवन ने यूपी वॉरियर्स का समर्थन किया। उन्होंने भेड़िया फिल्म के गाने 'तू मेरा कोई न होके भी कुछ लागे' पर सबसे पहले परफॉर्म किया। इसके बाद उन्होंने मैं तेरा हीरो फिल्म के गाने 'तेरा ध्यान किधर है' पर डांस किया। उन्होंने फिर इसी फिल्म के गाने 'सारी नाइट बेशर्मी...' पर डांस किया। फिर उन्होंने अपने मशहूर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 के गाने 'मुकाबला' पर परफॉर्म करके सबका दिल जीता।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed