{"_id":"57d2748b4f1c1ba90a3177ce","slug":"yuvraj-singh-and-hazel-keech-to-tie-the-knot-in-december","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी
Fri, 09 Sep 2016 04:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Sep 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने अब अपनी शादी को लेकर अपनी योजना जाहिर कर दी है। पहले ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह इस साल अपने बर्थडे पर शादी करेंगे लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वह उस दिन से पहले ही सात फेरे ले लेंगे।
अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी
2 of 6
- फोटो : instagram
युवराज सिंह ने पिछले साल बॉलीवुड की अभिनेत्री हेजल कीच के साथ नवंबर में दिवाली के समय इंडोनेशिया के बाली द्वीप में सगाई की थी जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था।
अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी
3 of 6
- फोटो : instagram
अब उन्होंने अपनी शादी को लेकर लगाए जा रहे कयास पर विराम लगाते हुए यह ऐलान कर दिया है कि वह हेजल के साथ दिसंबर के पहले हफ्ते में शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी
4 of 6
मां शबनम सिंह के साथ गुरुद्वारा पहुंचे युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
युवराज की मां शबनम सिंह ने बताया कि वह अपने लाडले बेटे की शादी को लेकर काफी काम कर रही हैं साथ ही तारीख भी देख रही हैं। माना जा रहा है कि वही तारीख भी फाइनल करेंगी। युवराज का बर्थडे 12 दिसंबर को पड़ता है और वह उससे पहले ही शादी की तारीख तय करेंगी।
विज्ञापन
अपने बर्थडे पर नहीं उससे पहले ही युवराज सिंह कर लेंगे शादी
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
युवराज से जब बॉम्बे टाइम्स ने शादी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "यह दिसंबर के पहले हफ्ते में होगी। मैं इसके बारे में जल्द ही ऐलान करूंगा। शादी दिल्ली में होगी और पंजाबी रीति-रिवाज के साथ। रिसेप्शन भी दिल्ली में किया जाएगा।"
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।