सब्सक्राइब करें

2019 IPL से पहले युवराज सिंह ने बिखेरा अपना जलवा, सिर्फ इतनी गेंदों में बनाए 80 रन

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: shubham Updated Sat, 26 Jan 2019 09:45 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh hits 80 runs in dy patil t20 cup
yuvraj singh

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज युवराज सिंह ने एक घरेलू मैच में 80 रन की आतिशि पारी खेलकर फैंस का दिल जीत लिया है। इस पारी के साथ ही युवी ने आईपीएल की अपनी तैयारियां दर्शाई और चयनकर्ताओं को प्रभावित भी किया। 

yuvraj singh hits 80 runs in dy patil t20 cup
yuvraj singh

युवराज सिंह ने डीवाई पाटिल टी20 कप के एक मुकाबले में यह पारी खेली। एयर इंडिया के लिए खेलते हुए मुंबई कस्टम्स के खिलाफ युवराज ने धमाकेदार पारी में सिर्फ 57 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के भी जमाए।

yuvraj singh hits 80 runs in dy patil t20 cup
युवराज सिंह

युवी की इस पारी को मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर शेयर किया है, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। मुंबई इंडियंस ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'युवराज सिंह हमें यही सब चाहिए।' बता दें कि इस वीडियो को युवराज सिंह ने भी रीट्वीट किया है। 
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh hits 80 runs in dy patil t20 cup
युवराज सिंह और सुरेश रैना

पता हो कि आईपीएल 2019 में युवी को मुंबई इंडियंस ने खरीदा है। 2018 में वह प्रीति जिंटा की टीम किंग्स इलेवन पंजाब से खेले थे, लेकिन तब उनका प्रदर्शन प्रभावी नहीं रहा था। इस बार युवराज सिंह पर जब पहले राउंड की बोली लगी तो उन्हें किसी ने नहीं खरीदा, लेकिन जब उनका नाम दूसरी बार आया तो मुंबई इंडियंस ने बोली लगाई। 

विज्ञापन
yuvraj singh hits 80 runs in dy patil t20 cup
युवराज सिंह - फोटो : E

फ्रैंचाइजी ने उन्हें बेस प्राइस 1 करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा। 37 साल के युवराज की आईपीएल में यह छठी टीम है। वह दिल्ली डेयरडेविल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, पुणे वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed