{"_id":"5dd3bd778ebc3e54e765bcc4","slug":"yuvraj-singh-makes-west-indies-player-speak-in-punjabi-fans-love-it-watch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को पंजाबी सिखाते हुए युवराज सिंह का वीडियो वायरल, हंस पड़े फैंस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के इस बल्लेबाज को पंजाबी सिखाते हुए युवराज सिंह का वीडियो वायरल, हंस पड़े फैंस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 19 Nov 2019 03:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
युवराज सिंह-चैडविक वॉल्टन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूएई में खेले जा रहे टी-10 क्रिकेट लीग में मराठा अरेबिंयस की ओर से खेल रहे युवराज सिंह ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस विडीयो में युवराज साथी खिलाड़ी चैडविक वॉल्टन को पंजाबी सिखा रहे हैं। वॉल्टन पंजाबी में बात करते हुए इतने फनी लग रहे हैं कि युवराज अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
युवराज ने अब तक इस टूर्नामेंट में दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें वो कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहले मैच में उन्होंने छह और दूसरे मैच में 14 रन बनाए थे। 37 साल के युवराज पीठ में परेशानी के कारण सोमवार को टीम अबु धाबी के खिलाफ हुए मुकाबले में नहीं खेल पाए। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई है कि वह फिट होकर अगला मैच खेलेंगे। युवी ने इस साल ही वर्ल्ड कप के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
3 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : pti
इंडियन प्रीमीयर लीग में पिछले साल मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे युवराज सिंह को फ्रेंचाइजी ने रीलिज कर दिया है। युवराज अब साल के आखिरी महीने में होने वाली आईपीएल ऑक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल आईपीएल में युवराज सिंह का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चार मैचों में केवल 98 रन बनाने वाले युवराज उम्मीद के मुताबिक प्रददर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, युवराज ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।