सब्सक्राइब करें

आईपीएल 2026 के 10 कप्तान: कोई है शानदार फॉर्म में, कोई बल्ले और गेंद दोनों से कर रहा संघर्ष; किसका पलड़ा भारी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Mar 2026 04:23 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं और हर एक की कहानी अलग है। कुछ खिलाड़ी फॉर्म में हैं, तो कुछ वापसी की तलाश में। यह सीजन तय करेगा कि कौन कप्तान दबाव में खरा उतरता है और अपनी टीम को खिताब तक पहुंचाता है।

विज्ञापन
IPL 2026: Ten Indian Captains, Ten Different Journeys and What Lies Ahead; full analysis and stats
आईपीएल 2026 के कप्तान - फोटो : IPL twitter
आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, इस बार सभी 10 टीमों की कमान भारतीय कप्तानों के हाथ में है। हर कप्तान का सफर अलग है, चुनौतियां अलग हैं और मौके भी अलग हैं। कोई अपने करियर को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश में है, तो कोई अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहता है। आइए जानते हैं इन 10 कप्तानों की कहानी, आंकड़े और आईपीएल 2026 में उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है।


आईपीएल 2026: मौजूदा कप्तानों का रिकॉर्ड
नाम मैच जीते हारे टाई बेनतीजा जीत
प्रतिशत
श्रेयस अय्यर 87 48 35 2 2 57.64%
हार्दिक पांड्या 60 35 25 0 0 58.33%
ऋषभ पंत 57 29 27 1 0 51.75%
शुभमन गिल 27 14 13 0 0 51.85%
रजत पाटीदार 13 10 3 0 0 76.92%
रियान पराग 8 2 6 0 0 25.00%
ऋतुराज गायकवाड़ 19 8 11 0 0 42.10%
अजिंक्य रहाणे 38 14 23 0 1 37.83%
अक्षर पटेल 13 5 6 1 1 45.83%
पैट कमिंस 30 15 14 0 1 51.72%
नोट: ईशान किशन पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे।
Trending Videos
IPL 2026: Ten Indian Captains, Ten Different Journeys and What Lies Ahead; full analysis and stats
रजत पाटीदार - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
रजत पाटीदार: चैंपियन कप्तान, लेकिन फॉर्म की चुनौती
रजत पाटीदार ने पिछले साल आरसीबी को पहली बार खिताब दिलाकर इतिहास रच दिया था। शांत स्वभाव और सटीक फैसलों ने उन्हें एक बेहतरीन कप्तान बना दिया। हालांकि, आईपीएल 2025 के बाद उनका समय उतना अच्छा नहीं रहा। पाटीदार ने आईपीएल 2025 के बाद सात टी20 पारियों खेली हैं और 16.14 की औसत और 136.14 के स्ट्राइक रेट से 113 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 के बाद जरूर उन्होंने सेंट्रल जोन को दलिप ट्रॉफी जिताई और साथ ही हर प्रारूप में मध्य प्रदेश के कप्तान नियुक्त किए गए। लेकिन सैयद मुश्ताक में उनका फॉर्म खराब रहा था। घुटने की चोट और खराब फॉर्म ने उनके आत्मविश्वास को झटका दिया। अब फिट होकर वह एक बार फिर अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Ten Indian Captains, Ten Different Journeys and What Lies Ahead; full analysis and stats
श्रेयस अय्यर-अर्शदीप सिंह - फोटो : IANS
श्रेयस अय्यर: खुद को साबित करने की जंग
श्रेयस अय्यर लंबे समय से भारत की टी20 टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। पिछले आईपीएल में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन चोट और टीम से बाहर होने के कारण उनका करियर ठहर सा गया। इस बार आईपीएल उनके लिए करो या मरो जैसा हो सकता है। श्रेयस ने आईपीएल 2025 के बाद कोई टी20 नहीं खेला है। श्रेयस ने आईपीएल 2025 के बाद कोई टी20 नहीं खेला है। पिछले साल अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें गंभीर चोट लगी थी। इसके बाद से वह चोट की वजह से बाहर ही रहे हैं। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन कोई मैच नहीं खेल सके। वह टी20 विश्वकप के लिए भी नहीं चुने गए थे। अब उन पर पिछले साल के अधूर काम को पूरा करने और पंजाब टीम को पहली बार खिताब दिलाने की जिम्मेदारी होगी।
IPL 2026: Ten Indian Captains, Ten Different Journeys and What Lies Ahead; full analysis and stats
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पांड्या: स्टार ऑलराउंडर की बड़ी जिम्मेदारी
हार्दिक पांड्या पिछले कुछ महीनों में टीम इंडिया के सबसे अहम खिलाड़ियों में रहे हैं। बैट और बॉल दोनों से उनका योगदान शानदार रहा है। अब सवाल यह है कि वह आईपीएल में किस रोल में खेलेंगे- फिनिशर या एंकर? और क्या वह नई गेंद से गेंदबाजी करेंगे? हार्दिक ने आईपीएल 2025 के बाद 33 टी20 पारियां खेली हैं। इसमें उन्होंने 167.06 के स्ट्राइक रेट से 563 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 22 विकेट भी झटके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.89 का रहा है। उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम आईपीएल 2025 में प्लेऑफ में पहुंची थी। अब उनकी नजर 2020 के बाद मुंबई को पहली बार आईपीएल फाइनल में ले जाने और छठी बार खिताब दिलाने की होगी। 
विज्ञापन
IPL 2026: Ten Indian Captains, Ten Different Journeys and What Lies Ahead; full analysis and stats
शुभमन गिल - फोटो : ANI
शुभमन गिल: वापसी का मौका
शुभमन गिल का हालिया टी20 फॉर्म उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्हें वर्ल्ड कप टीम से भी बाहर होना पड़ा। लेकिन आईपीएल उनका पसंदीदा मंच है। गुजरात की पिचें उन्हें सूट करती हैं, और वह यहां अपनी खोई हुई लय वापस पा सकते हैं। शुभमन ने आईपीएल 2025 के बाद 15 पारियों में 24.25 की औसत और 137.26 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं। वह टी20 में भारत के उपकप्तान रह, लेकिन फिर उन्हें हटा दिया गया। न्यूजीलैंड सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें उपकप्तानी पद से हटाया गया और साथ ही वह टी20 विश्वकप से भी बाहर हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed