सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   RCB vs SRH Dream11 Prediction: Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

RCB vs SRH Playing 11: चैंपियन आरसीबी को रोक पाएगी हैदराबाद? सीजन ओपनर में चौके-छक्कों की बरसात तय; संभावित-11

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

RCB vs SRH Playing 11 Prediction Today Match: आईपीएल 2026 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए यह मैच हाई-स्कोरिंग और रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

RCB vs SRH Dream11 Prediction: Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
आरसीबी बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है, और पहले ही मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। यह मैच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। कई वर्षों के इंतजार के बाद आरसीबी ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था, और अब टीम उसी आत्मविश्वास के साथ नए सीजन की शुरुआत करना चाहेगी। 
Trending Videos


ये भी पढ़ें: फिर आया इंडिया का त्योहार: IPL 2026 के लिए तैयार सभी 10 टीमें, क्या आरसीबी बचा पाएगी खिताब? दिग्गजों पर नजरें
विज्ञापन
विज्ञापन

RCB vs SRH Dream11 Prediction: Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
आरसीबी - फोटो : ANI
आरसीबी कितनी मजबूत?
इस सीजन में आरसीबी की बल्लेबाजी काफी मजबूत दिख रही है। ओपनिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट उतर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल अहम भूमिका निभाएंगे। फिनिशिंग की जिम्मेदारी टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड पर होगी।

गेंदबाजी में जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार और क्रुणाल पांड्या पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। हेजलवुड ऑस्ट्रेलिया में चोट से उबरकर पूरी तरह फिट होने के लिए प्रयास कर रहे हैं और वह बाद में टीम में शामिल हो सकते हैं। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे दयाल पूरे सत्र से बाहर रहेंगे। आरसीबी को अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, स्पिनर क्रुणाल पंड्या, सुयश शर्मा और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मंगेश यादव पर काफी हद तक निर्भर रहना होगा।

RCB vs SRH Dream11 Prediction: Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ANI
हैदराबाद को खलेगी कमिंस की कमी?
वहीं, पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छा नहीं रहा था और टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। इस बार टीम बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस भी शुरुआती चरण में टीम में नहीं होंगे। ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तान बनाया गया है। ओपनिंग में ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे। मिडिल ऑर्डर में ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन अहम भूमिका निभाएंगे, जबकि लियाम लिविंगस्टोन निचले क्रम में ताकत बढ़ाएंगे।

कैसी रहेगी पिच?
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच टी20 मैचों के लिए बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल मानी जाती है। यहां की छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका देती है। तेज गेंदबाजों को यहां काफी समझदारी से गेंदबाजी करनी होगी, जबकि स्पिनर्स को गेंद को रोककर और टर्न दिलाकर असर दिखाना होगा।

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के 10 कप्तान: कोई है शानदार फॉर्म में, कोई बल्ले और गेंद दोनों से कर रहा संघर्ष; किसका पलड़ा भारी?

RCB vs SRH Dream11 Prediction: Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ (साल-2025) - फोटो : पीटीआई
पिछले साल हुई भगदड़ की कसक अब भी बरकरार!
इस मैच से पहले माहौल थोड़ा गंभीर बना हुआ है। दरअसल, पिछले साल चार जून को आरसीबी की खिताबी जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई थी। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ और आरसीबी प्रबंधन ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति को बनाए रखने के लिए कुछ कदम उठाए हैं।

केएससीए ने स्टेडियम में 11 सीटें स्थायी रूप से खाली छोड़ने की घोषणा की है। इस स्टेडियम को आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए राज्य सरकार से अनुमति मिलने से पहले कई अनिश्चित महीनों का सामना करना पड़ा था। आरसीबी के खिलाड़ी पहले मैच के दिन अभ्यास सत्र के दौरान 11 नंबर की जर्सी पहनेंगे।

RCB vs SRH Dream11 Prediction: Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi
आरसीबी बनाम हैदराबाद - फोटो : ANI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed