सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   PSL 2026 Controversy: White Ball Turns Pink in Opening Match; Marnus Labuschagne Shames PSL 'Pink Ball' Drama

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग की पहले ही मैच में खुली पोल! सफेद गेंद कैसे गुलाबी रंग में बदली? पढ़ें पूरा विवाद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Mar 2026 08:57 AM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पहला ही मैच विवादों में घिर गया जब सफेद गेंद का रंग बदलकर गुलाबी हो गया। जर्सी के रंग के गेंद पर चढ़ने की वजह सामने आई, जिससे लीग की तैयारियों पर सवाल उठे। सोशल मीडिया पर पीएसएल का जमकर मजाक बन रहा है।

PSL 2026 Controversy: White Ball Turns Pink in Opening Match; Marnus Labuschagne Shames PSL  'Pink Ball' Drama
पीएसएल 2026 - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का गुरुवार को बंद दरवाजे के पीछे शुरुआत हुई। पश्चिम एशिया संकट और ईंधन की कमी के साथ-साथ सुरक्षा कारणों से इसे बिना दर्शकों के खेला जा रहा है। हालांकि, पहले ही मैच में इस लीग की पोल खुल गई। गुरुवार को शाहीन अफरीदी की अगुआई वाली लाहौर कलंदर्स और मार्नस लाबुशेन की अगुआई वाली हैदराबाद किंग्समेन की टीम आमने सामने थी। हालांकि, मैच एकतरफा और विवादों से भरा रहा। इसी मैच में पीएसएल और पूरा पाकिस्तान शर्मसार हो गया।
Trending Videos


दरअसल, लाहौर की पारी के दौरान सफेद गेंद का रंग अचानक बदल गया और गेंद पिंक यानी गुलाबी रंग की हो गई और फिर धीरे-धीरे लाल रंग की हो गई।। इसके बाद अंपायर को गेंद बदलना पड़ा। गेंद के रंग बदलने की घटना क्रिकेट इतिहास में पहली बार है। पाकिस्तानी फैंस खुद इसका मजाक बना रहे हैं कि व्हाइट बॉल का मैच अचानक पिंक बॉल मैच में कैसे बदल गया। इस मैच में लाहौर ने हैदराबाद को 69 रन से हरा दिया। लाहौर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद किंग्समेन की टीम 130 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रंग बदलने की वजह साफ नहीं
गेंद के रंग बदलने की सटीक वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि खिलाड़ी गेंद को जमीन पर रगड़ रहे थे, जिसकी वजह से उसका रंग बदल गया। वहीं, कुछ का दावा है कि हैदराबाद के खिलाड़ी जर्सी पर गेंद को रगड़ रहे थे, जो कि आम बात है, लेकिन गेंद ने जर्सी का कलर ले लिया। लाहौर कलंदर्स की पारी के 15वें ओवर के बाद गेंद को बदलना पड़ा। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि ओस भी इसका एक कारण हो सकती है। इस घटना को लेकर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। 
 

पीएसएल के पहले ही मैच में विवाद
वजह चाहे जो कुछ भी हो, लेकिन सीजन के पहले ही मैच में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 विवादों में घिर गई।  हैदराबाद किंग्समेन के कप्तान मार्नस लाबुशेन ने अंपायर से शिकायत भी की। क्रिकेट में गेंद को चमक बनाए रखने के लिए खिलाड़ियों का उसे अपने कपड़ों से रगड़ना आम बात है, लेकिन लाबुशेन ने माना कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा कभी नहीं देखा। उन्होंने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,
'मैंने दूसरे ओवर के बाद ही अंपायर से कहा- ये क्या हो रहा है? गेंद लाल हो रही है। शायद ये कपड़ों की वजह से हो रहा है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।'
 
 
 

PSL 2026 Controversy: White Ball Turns Pink in Opening Match; Marnus Labuschagne Shames PSL  'Pink Ball' Drama
लाबुशेन - फोटो : Twitter
लाबुशेन ने भी उड़ाई खिल्ली
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने उम्मीद जताई कि फ्रेंचाइजी मालिक इस समस्या को जल्द सुलझा लेंगे। उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पहले देखा है कि बल्ले या पैड से रंग गेंद पर लग जाता है, लेकिन कपड़ों से ऐसा कभी नहीं देखा। मुझे यकीन है कि अगले मैचों तक इसे ठीक कर लिया जाएगा।' हैदराबाद किंग्समेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर मजाकिया अंदाज में पोस्ट करते हुए लिखा, 'विपक्षी टीम को उनके पहले पिंक बॉल मैच जीतने पर बधाई।'

फैंस पीसीबी पर उठा रहे सवाल
इस घटना ने PSL को शर्मिंदगी में डाल दिया है। फैंस अब सवाल उठा रहे हैं कि एक पेशेवर टूर्नामेंट में इतनी खराब गुणवत्ता की जर्सी इस्तेमाल कैसे होने दी गई। पीएसएल 2026 का आयोजन मौजूदा पश्चिम एशिया संकट के कारण बिना दर्शकों के किया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नागरिकों से ईंधन संकट के चलते अपनी आवाजाही सीमित रखने की अपील की है। टूर्नामेंट को भी छह वेन्यू से घटाकर सिर्फ दो वेन्यू तक सीमित कर दिया गया है, जहां अब सभी मैच लाहौर और कराची में खेले जा रहे हैं। इसके अलावा, लाहौर में होने वाला उद्घाटन समारोह भी रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed