Virat Kohli New Tattoo: IPL से पहले कोहली ने बनवाया नया टैटू; उनके जीवन-अनुभव और बदलाव की कहानी को दर्शाता है
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने नया टैटू बनवाया है, जो उनके जीवन के अनुभवों और व्यक्तिगत बदलावों को दर्शाता है। यह टैटू उनके सफर, सोच और आत्मिक विकास की कहानी को बयां करता है, जिसे फैंस भी खासा पसंद कर रहे हैं।
विस्तार
विराट कोहली ने जिस स्टूडियो में टैटू बनाया वहां से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, 'यह टैटू उनकी बाईं बांह पर बनाया गया है, जहां पहले से मौजूद टैटू को हटाने के बजाय उन्हें और बेहतर और गहराई देने का काम किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य पुराने डिजाइनों को एक नई कहानी में पिरोना है, जो मौजूदा समय के कोहली की सोच और व्यक्तित्व से मेल खाती हो।'
Virat Kohli has got a new tattoo in this IPL season, and you can catch a glimpse of it. pic.twitter.com/z54yC0SBs8
— Tikesh Meshram (@TikeshMeshram28) March 26, 2026
Virat Kohli getting his new tattoo done at Aliens Tattoo. pic.twitter.com/v11heTuPLq
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 26, 2026
इस टैटू की शुरुआत शिव से प्रेरित एक आर्मबैंड को फिर से डिजाइन करने से हुई। इसके बाद यह डिजाइन एक बारीक मंडला पैटर्न में बदलता है, जिसे डॉटवर्क तकनीक से तैयार किया गया है। यह पैटर्न पूरी बांह पर एक फ्लो बनाता है और टैटू स्लीव का आधार तैयार करता है।
टैटू में कमल और पियोनी जैसे फूलों को भी शामिल किया गया है, जो मजबूती, विकास और आंतरिक संतुलन के प्रतीक माने जाते हैं। हालांकि, इन डिजाइनों के पीछे छिपे व्यक्तिगत अर्थ को पूरी तरह सार्वजनिक नहीं किया गया है, जिससे इसमें एक रहस्य भी बना रहता है।
Clicks Of Virat Kohli While Getting His New Tattoo.📸🤍🖤
— virat_kohli_18_club (@KohliSensation) March 26, 2026
.
.
.
.
(1/2)
.
.
.#ViratKohli #Tattoo pic.twitter.com/jL3mzMILNT
Virat Kohli’s new tattoo looks sick. 🥵 pic.twitter.com/dTeuinYyQP
— ` (@wokenupkohli) March 11, 2026
स्टूडियो ने यह भी बताया कि इस टैटू स्लीव को जानबूझकर अधूरा छोड़ा गया है। इसका कारण यह है कि कोहली के जीवन में आने वाले नए अनुभव, बदलाव और उपलब्धियां भविष्य में इस टैटू में जुड़ती रहेंगी। यानी यह टैटू किसी एक पल का प्रतीक नहीं, बल्कि उनकी पूरी यात्रा का साक्षी और जीवंत दस्तावेज बनेगा।
View this post on Instagram
विराट कोहली आईपीएल के पहले सीजन (2008) से ही आरसीबी से जुड़े हुए हैं। उनके प्रदर्शन में निरंतरता रही है। वह लीग के इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज हैं। आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था। टीम का यह पहला खिताब था और इसमें विराट कोहली की यादगार भूमिका रही थी। कोहली ने 15 मैचों में 8 अर्धशतक लगाते हुए 657 रन बनाए थे। आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना खिताब डिफेंड करने उतरेगी और इसके लिए विराट कोहली का असाधारण प्रदर्शन एक बार फिर जरूरी होगा।