सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India leg-spinner Rahul Chahar will return to Surrey to play in eight County championship matches

County championship: सरे के लिए काउंटी चैंपियनशिप में खेलेंगे राहुल चाहर, आठ मुकाबलों में लेंगे हिस्सा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 26 Mar 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत के लेग-स्पिनर राहुल चाहर इस साल सरे क्लब में वापसी करते हुए काउंटी चैंपियनशिप के आठ मैच खेलेंगे। उनका पहला मुकाबला सात जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होगा।

India leg-spinner Rahul Chahar will return to Surrey to play in eight County championship matches
राहुल चाहर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय स्पिनर राहुल चाहर काउंटी चैंपियनशिप में आठ मुकाबलों के लिए सरे लौटेंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अप्रैल से होगी, लेकिन चाहर सात जून को ओवल में हैम्पशायर के खिलाफ होने वाले मुकाबले से नजर आएंगे। 
Trending Videos

डेब्यू मैच में किया था प्रभावित
पिछले सितंबर में सरे के लिए अपने डेब्यू मैच में चाहर ने 10 विकेट लिए थे। इन 10 में से 8 विकेट (51/8) उन्होंने दूसरी पारी में लिए थे। यह सरे के लिए डेब्यू करने वाले किसी भी खिलाड़ी का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन था। इसी के साथ राहुल ने विलियम मूडी (61/7) के 166 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया था। सरे के पुरुष क्रिकेट निदेशक एलेक स्टीवर्ट ने कहा, राहुल ने पिछले साल हैम्पशायर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी काबिलियत साबित की थी। हम उनका टीम में वापस स्वागत करने और यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वह सरे के लिए क्रिकेट मैच जीतने में किस तरह योगदान दे सकते हैं।

राहुल चाहर ने कहा, मैं इस सीजन में सरे वापस आने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे 2025 में अपना छोटा सा कार्यकाल बहुत पसंद आया था और जब मैंने एलेक स्टीवर्ट से बात की तो इस सीजन में वापस आने का मौका मिलते ही तुरंत हामी भर दी। सरे एक सफल क्लब है और मैं 2026 में टीम को उसके लक्ष्य हासिल करने में मदद करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सीएसके के लिए खेलेंगे चाहर
राहुल चाहर भारत की ओर से छह टी20 मैच खेले हैं जिसमें सात विकेट निकाले हैं। इसके अलावा उन्होंने एकमात्र वनडे मुकाबले में तीन विकेट हासिल किए हैं। राहुल प्रथम श्रेणी स्तर पर 27 मैच खेल चुके हैं जिसकी 46 पारियों में उन्होंने 101 विकेट अपने नाम किए, जबकि 60 लिस्ट-ए मैच में उनके नाम 106 विकेट हैं। आईपीएल की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। मई के अंत तक चाहर आईपीएल में व्यस्त रहेंगे। वह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed