सब्सक्राइब करें

पृथ्वी शॉ-आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी: मुंबई के छोरे को लखनऊ की लड़की से कैसे हुआ प्यार? सगाई के बाद खुला राज!

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Mar 2026 12:02 PM IST
सार

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई ने आईपीएल 2026 से पहले सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। महीनों की अटकलों के बाद दोनों ने आठ मार्च को अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। आकृति एक सफल कंटेंट क्रिएटर हैं और जल्द फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। आइए जानते हैं कि दोनों कैसे मिले थे...

विज्ञापन
Prithvi Shaw Akriti Agarwal Love Story Relationship to Engagement Connection Between Cricketer and Influencer
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ इन दिनों अपने खेल से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। आईपीएल 2026 से ठीक पहले उनकी सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। मुंबई की चर्चित कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल के साथ उनका रिश्ता अब आधिकारिक रूप ले चुका है, लेकिन इस लव स्टोरी के पीछे की कहानी अब सामने आ रही है, जिसने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।
Trending Videos
Prithvi Shaw Akriti Agarwal Love Story Relationship to Engagement Connection Between Cricketer and Influencer
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @ akritiagarwal7
महीनों की अटकलों के बाद हुआ खुलासा
पिछले कुछ महीनों से पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज थीं। दोनों कई बार एक दूसरे के साथ दिखे, कभी किसी कार्यक्रम में तो कभी घूमते, और साथ में कई फोटोज भी डालीं। पहले तो लोगों को लगा कि कोई दोस्त है, लेकिन दोनों ने इस सॉफ्ट लॉन्च के जरिए अपने रिश्ते के संकेत दिए। हालांकि, दोनों ने कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। आखिरकार आठ मार्च 2026 को शॉ ने सगाई का एलान कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया।

View this post on Instagram

A post shared by AKRITI AGARWAL (@akritiagarwal7)

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithvi Shaw Akriti Agarwal Love Story Relationship to Engagement Connection Between Cricketer and Influencer
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
2025 में सामने आई थी लव स्टोरी
 
  • दोनों के रिश्ते की चर्चा तब शुरू हुई जब फैंस ने इंस्टाग्राम पर उनकी हल्की-फुल्की बातचीत नोटिस की। आकृति ने शॉ की पोस्ट पर 'माय परफेक्ट व्यू' (मेरा बेहतरीन नजारा) कमेंट किया, जिस पर शॉ ने जवाब दिया 'आय यू' (अरे तुम!)। यहीं से अफवाहों ने जोर पकड़ लिया।
  • इसके बाद दोनों को मुंबई में कई बार साथ देखा गया। पैपराजी और फैंस ने उन्हें रेस्टोरेंट्स से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया, जहां वे अक्सर मैचिंग या एक जैसे रंग के आउटफिट में नजर आते थे। साल 2025 में दोनों ने गणेश चतुर्थी समारोह और कई निजी और सोशल गेदरिंग्स में साथ शिरकत की, जिससे उनके रिश्ते की खबरें और तेज हो गईं।
Prithvi Shaw Akriti Agarwal Love Story Relationship to Engagement Connection Between Cricketer and Influencer
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
महिला दिवस पर खास एलान
पृथ्वी शॉ ने आकृति को अपना 'लकी चार्म' बताया था। दिलचस्प बात यह है कि इस कपल ने अपनी सगाई के लिए आठ मार्च 2026 यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का दिन चुना। इस खास तारीख ने इस खबर को और भी खास बना दिया और सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड करने लगी। शॉ ने सगाई को अपनी सबसे शानदार पारी कहा था।
विज्ञापन
Prithvi Shaw Akriti Agarwal Love Story Relationship to Engagement Connection Between Cricketer and Influencer
पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल - फोटो : instagram @akritiagarwal7
जब फैंस मैदान पर पृथ्वी शॉ के अगले कदम का इंतजार कर रहे थे, तभी भारतीय ओपनर ने मैदान के बाहर ही दिल जीत लिया। शॉ आकृति अग्रवाल के साथ इंस्टाग्राम रील शेयर करते रहते हैं और इसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किया जाता है। आईपीएल 2026 के करीब आते ही 26 वर्षीय शॉ काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। वह खुश भी नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर, ऐसा लग रहा है कि पृथ्वी शॉ ने मुश्किल भरे कुछ सीजनों के बाद अब अपनी जिंदगी में सुकून पा लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed