सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades

IND vs AUS Test: कोलकाता-मुंबई में पिछले दो दशक से नहीं हुआ भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच; क्यों इंतजार हुआ लंबा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Fri, 27 Mar 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज 2026-27 में कोलकाता और मुंबई को फिर मौका नहीं मिला। ईडन गार्डन (2001) और वानखेड़े (2004) में आखिरी टेस्ट हुए थे। दो दशक से इन ऐतिहासिक मैदानों की अनदेखी पर सवाल उठ रहे हैं और फैंस बीसीसीआई से बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं।

IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades
लियोन-कमिंस और गिल-सिराज - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब 2026-27 के घरेलू सत्र का शेड्यूल जारी किया, तो एक बार फिर एक पुराना सवाल चर्चा में आ गया कि आखिर कोलकाता और मुंबई जैसे बड़े और नामी क्रिकेट स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों की मेजबानी से लगातार क्यों वंचित हैं?
Trending Videos

IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
कोलकाता और मुंबई में टेस्ट नहीं
ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल जनवरी में भारत दौरे पर आएगी। 27 जनवरी से दोनों देशों के बीच प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे, लेकिन घोषित वेन्यू की सूची में कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डेंस और मुंबई का प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम शामिल नहीं हैं। यह फैसला क्रिकेट प्रेमियों के बीच हैरानी और निराशा दोनों पैदा कर रहा है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मुकाबले हमेशा से हाई-वोल्टेज और रोमांच से भरपूर रहे हैं। ऐसे में देश के बड़े शहरों के फैंस को उम्मीद रहती है कि उन्हें इस प्रतिष्ठित सीरीज की मेजबानी का मौका मिलेगा। बीसीसीआई भी आमतौर पर अलग-अलग शहरों को मौका देने की कोशिश करता है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों के मामले में कोलकाता और मुंबई को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades
भारत ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 2001 में मुकाबला
अगर इतिहास पर नजर डालें, तो कोलकाता के ईडन गार्डेंस में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट 2001 में खेला गया था। यह वही मुकाबला है, जिसे भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे महान मैचों में गिना जाता है। वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की ऐतिहासिक साझेदारी, साथ ही हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने फॉलोऑन के बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रच दिया था।

इस जीत को आज भी 'मिरेकल ऑफ ईडन गार्डेंस' के रूप में याद किया जाता है। हैरानी की बात यह है कि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया कई बार भारत दौरे पर आया, लेकिन ईडन गार्डेंस को फिर कभी इस मुकाबले की मेजबानी का मौका नहीं मिला। कोलकाता के ईडन गार्डेंस में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल सात टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया ने भी दो टेस्ट जीते हैं। तीन टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत यहां 1956 में और 1969 में ऑस्ट्रेलिया से टेस्ट हारा था।

IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Twitter
मुंबई के वानखेड़े में 2004 में मुकाबला
कुछ ऐसा ही हाल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम का भी है। यहां भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टेस्ट 2004 में खेला गया था। उस मुकाबले में मुरली कार्तिक की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बेहद कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में 13 रन से जीत हासिल की थी। यह मुकाबला भी भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट इतिहास के यादगार मैचों में शामिल है। वानखेड़े में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल चार टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने दो टेस्ट और ऑस्ट्रेलिया ने एक टेस्ट जीता है। एक टेस्ट ड्रॉ रहा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने यहां 2001 में पिछला टेस्ट जीता था।

IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
क्रिकेट फैंस के साथ हो रही नाइंसाफी?
इन दोनों मैदानों का भारतीय क्रिकेट में विशेष स्थान है। ईडन गार्डन और वानखेड़े न केवल ऐतिहासिक स्टेडियम हैं, बल्कि इन्होंने भारतीय क्रिकेट के कई सुनहरे पलों को देखा है। ऐसे में लगातार दो दशकों तक इन मैदानों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों से दूर रखना कई सवाल खड़े करता है। फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह केवल मैदानों के साथ ही नहीं, बल्कि वहां के क्रिकेट प्रेमियों के साथ भी नाइंसाफी है। अब जबकि एक और बड़ी टेस्ट सीरीज सामने है, यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भविष्य में बीसीसीआई इस मुद्दे पर पुनर्विचार करता है या नहीं।

IND vs AUS Test: Why Kolkata and Mumbai Continue to Miss Out on Australia Tests for Over Two Decades
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI
एक्शन से भरपूर क्रिकेट देखने को मिलेगा
बीसीसीआई (BCCI) ने 2026-27 के घरेलू सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भारतीय फैंस को एक्शन से भरपूर क्रिकेट देखने को मिलेगा, जहां भारतीय टीम अपने घर में चार अलग-अलग टीमों, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। इसी के तहत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज-2027 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 21 से 25 जनवरी (नागपुर), दूसरा टेस्ट 29 जनवरी से दो फरवरी (चेन्नई), तीसरा टेस्ट 11 से 15 फरवरी (गुवाहाटी), चौथा टेस्ट 19 से 23 फरवरी (रांची) और पांचवां टेस्ट 27 फरवरी से तीन मार्च तक (अहमदाबाद) खेला जाएगा।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट शेड्यूल:
मैच तारीख समय
(भारत)
स्थान
पहला टेस्ट 21-25 जनवरी 9:30 AM नागपुर
दूसरा टेस्ट 29 जनवरी-2 फरवरी 9:30 AM चेन्नई
तीसरा टेस्ट 11-15 फरवरी 9:00 AM गुवाहाटी
चौथा टेस्ट 19-23 फरवरी 9:30 AM रांची
पांचवां टेस्ट 27 फरवरी-3 मार्च 9:30 AM अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed