{"_id":"6333f16af9083f5d2f449897","slug":"ankita-murder-case-accused-ankit-and-saurabh-wanted-luxury-lifestyle-like-pulkit-arya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: पुलकित से यारी अंकित और सौरभ को पड़ी भारी, लग्जरी शौक ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: पुलकित से यारी अंकित और सौरभ को पड़ी भारी, लग्जरी शौक ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित अंकित और सौरभ
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की शानो-शौकत देखकर उससे यारी करने वाले अंकित गुप्ता और सौरभ भाष्कर भी लग्जरी लाइफ स्टाइल की महत्वाकांक्षा से सलाखों के पीछे पहुंच गए। सौरभ बीटेक पास है।
अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए उसने पुलकित से नजदीकियां बढ़ाई। जबकि अंकित दोनों से काफी छोटा है। पुलकित की महंगी चमचमाती कारों और घूमने-फिरने के शौक ने अंकित को भी अंकिता हत्याकांड का गुनहगार बना दिया।
अंकिता हत्याकांड के तीनों आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य स्वदेशी भवन आर्य नगर में रहता है। जबकि अंकित गुप्ता का परिवार दयानंद नगरी ज्वालापुर में रहता है। सौरभ भाष्कर का परिवार सूरज नगर में रहता है।
तीनों कालोनियां ज्वालापुर थाना क्षेत्र में आती हैं। पुलकित आर्य पूर्व मंत्री डा. विनोद आर्य का छोटा बेटा है। डा. विनोद आर्य ज्वालापुर क्षेत्र का रसूखदार परिवार है। हर कोई उस परिवार की शानो शौकत देखकर नजदीकियां बढ़ाना चाहता है। पुलकित आर्य की लग्जरी जिंदगी देखकर 19 वर्षीय अंकित और 35 साल का सौरभ भी उसके करीब पहुंच गए।
Trending Videos
2 of 5
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र के लोग बताते हैं कि अंकित को महंगी कारों में घूमने फिरने का शौक था। वह पुलकित की महंगी कारों को लेकर अक्सर कालोनी में घूमता था। पुलकित के साथ ही रहता था। वहीं सौरभ भाष्कर रुड़की के एक निजी कालेज से बीटेक पास है। कुछ वर्षों तक एक नामी कंपनी में नौकरी की। लेकिन पुलकित के संपर्क में आने के बाद नौकरी छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आरोपी पुलकित आर्य
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ को लग्जरी लाइफ जीने का शौक था। वह दुबई भी घूमकर आया था। पुलकित से नजदीकियां बनने के बाद अंकित और सौरभ उसी के रिजॉर्ट में रहने लगे। कई बार हरिद्वार भी तीनों साथ देखे गए। अंकिता हत्याकांड में अब तीनों सलाखों के पीछे हैं।
4 of 5
सौरभ भाष्कर
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ भाष्कर के पिता की कटहरा बाजार में बैग (बस्तों) की दुकान है। सौरभ भाष्कर के परिवार में बहनों की शादी हो चुकी है। पिता की दुकान से ही परिवार का पालन पोषण होता है। परिवार में भाष्कर इकलौता बेटा है। अंकिता हत्याकांड के बाद भाष्कर का परिवार अब घर से बाहर नहीं निकल रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अंकित
- फोटो : अमर उजाला
दयानंद नगरी निवासी अंकित गुप्ता की मां बेहद मेहनती है। मां अपने घर पर समौसे और मठरी बनाकर दुकानों पर सप्लाई करती है। पिता निजी कंपनी में जॉब करते हैं। अंकिता हत्याकांड में अंकित का नाम सामने आने से उसकी मां को सबसे अधिक झटका लगा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।