{"_id":"6333ffd876fc1b71cd0eb3ed","slug":"ankita-murder-case-congress-and-many-people-protest-in-dehradun-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ankita Murder Case: नहीं थम रहा आक्रोश...धरने पर बैठे कांग्रेसी, रायवाला में लोगों ने हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ankita Murder Case: नहीं थम रहा आक्रोश...धरने पर बैठे कांग्रेसी, रायवाला में लोगों ने हाईवे किया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Sep 2022 03:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
अंकिता हत्याकांड में सबूतों को मिटाने, और जांच में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपवास कर विरोध दर्ज किया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई बड़े नेता गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने उपवास पर बैठे। इस दौरान धरने को यूकेडी, माकपा और तमाम दूसरे संगठनों ने भी अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की। उधर, रायवाला में भी लोगों ने आरएसएस पदाधिकारी के द्वारा अंकिता के परिजनों पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ हाईवे जाम कर दिया।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि अंकिता के हत्यारोपियों को सजा तभी मिलेगी जब साक्ष्य बचेंगे। साक्ष्यों को नष्ट किया जा रहा है। समय से कोई कदम नहीं उठाया गया। गिरफ्तारी में देरी हुई। अंकिता का शव बरामद करने में देरी हुई। जिस रिजॉर्ट में साक्ष्य थे उस पर बुलडोजर चलवा दिया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री की ओर से अंकिता भंडारी के परिजनों को दी गई 25 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा ने कहा कि यह कोई खैरात नहीं है जो सरकार पीड़ित परिजनों को बांट कर वाहवाही लूट रही है।
उन्होंने आर्थिक सहायता को एक करोड़ रुपए किए जाने की मांग की। वहीं, अंकिता हत्याकांड के मामले में उन्होंने पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से अंकिता के परिजनों पर दबाव बनाकर जनता के आक्रोश को कुचलने की कोशिश की गई है।
Trending Videos
2 of 5
धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी की ओर से अंकिता के पिता के साथ फोन पर की गई बातचीत का ऑडियो डीजीपी की ओर से सोशल मीडिया में सार्वजनिक करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है। पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जिस तरह से इस मामले में सरकार सुनियोजित ढंग से अपराधियों को बचाने के लिए सबूतों को मिटा रही है उससे उन्हें सरकार और पुलिस प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं है। उन्होंने इस मामले में एक बार फिर से हाईकोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
धरना देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
उधर, रायवाला में अंकिता भंडारी व उनके परिजनो पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी विपिन कर्णवाल द्वारा फेसबुक के माध्यम से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर ग्रामीणों और विभिन्न संगठन से जुड़े लोगों ने रायवाला थाने का घेराव किया और देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर जाम लगा दिया। प्रदर्शन करने वालों ने विपिन पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
4 of 5
धरना देते लोग
- फोटो : अमर उजाला
अंकिता हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में लोगों में भारी आक्रोश है। बुधवार को भी कोटद्वार, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार समेत कई जगहों पर विभिन्न संगठनों के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। लोगों ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन
5 of 5
धरने पर बैठे लोग
- फोटो : अमर उजाला
गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता के पिता से बात कर सीबीआई जांच के लिए पत्र लिखने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि वह सहमति देते हैं तो कांग्रेस उनकी तरफ से नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग करेगी। लेकिन इसके लिए परिजनों की सहमति जरूरी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।