फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद: सेना की बैंड धुन और श्रद्धालुओं के कीर्तन-भजन से गुंजायमान हुई बदरीशपुरी, तस्वीरें

Tue, 25 Nov 2025 05:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 25 Nov 2025 05:14 PM IST
सार

Badrinath Dham Doors Closed: घृत कंबल (घी से लिपटा एक खास कंबल) ओढ़ाया गया। इसके बाद पूजा अर्चना के साथ ही मंदिर के कपाट बंद किए गए।

विज्ञापन
Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जय बदरी विशाल के जयघोष के साथ मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल में छह माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। सेना की मधुर बैंड धुन और श्रद्धालुओं के कीर्तन-भजन से बदरीशपुरी गुंजायमान हाे उठी। धाम में करीब 5000 श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने।

कपाट बंद होने के मौके पर बदरीनाथ मंदिर को फूूलों से सजाया गया था। मंगलवार सुबह पांच बजे बदरीनाथ की महाभिषेक पूजा हुई। इसके बाद बाल भोग व दिन का भोग लगाया गया। इस बीच मंदिर में श्रद्धालु भगवान बदरीनाथ के दर्शन करते रहे। भोग लगने के पश्चात रावल अमरनाथ नंबूदरी ने सायंकालीन पूजाएं संपन्न की।

Chardham Yatra: चरम पर रहा तीर्थयात्रियों का उत्साह...बनाया नया रिकॉर्ड; अब शीतकालीन यात्रा पर जोर

Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अपराह्न डेढ़ बजे से कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हुई। बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) अमरनाथ नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर माता लक्ष्मी मंदिर से लक्ष्मी की मूर्ति को बदरीनाथ गर्भगृह में विराजमान किया।

Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके बाद माणा गांव की महिलाओं द्वारा बुनकर तैयार किए गए घृतकंबल को बदरीनाथ भगवान को ओढ़ाया गया। इस दौरान बदरीश पंचायत में विराजमान उद्धव और कुबेर की प्रतिमा को मंदिर के गर्भगृह से मंदिर प्रांगण में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी सहित धर्माधिकारी, वेदपाठी व अन्य आचार्यगण मंदिर की परिक्रमा करने के बाद सिंहद्वार से होते हुए बाहर आए। अपराह्न ठीक दो बजकर 56 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर और सिंहद्वार के कपाट बंद कर दिए गए। सायंकाल को कुबेर की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव पहुंची।

विज्ञापन
Badrinath Dham doors closed today for winter season 2025 Huge Crowd of Devotees Gathered Photos
बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा का आगाज 30 अप्रैल 2025 को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खोलने से हुआ था। केदारनाथ धाम का कपाट दो मई व बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुले थे। अब चारों धाम, बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed