सब्सक्राइब करें

Badrinath Dham: कपाट बंद होने पर सजावट में लगे कमल के फूलों ने खींचा सबका ध्यान, पढ़ें क्यों हो रही चर्चा

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Nov 2022 04:18 PM IST
विज्ञापन
Badrinath Dham: Kamal ka Phool in decoration attracted attention discussion subject all over on door closing
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए शनिवार को विधि विधान के साथ बंद कर दिए गए हैं। धाम में कपाट बंदी के समय 5000 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। सेना के बैंडों की मधुर भक्तिमय धुन और बदरीविशाल के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। 



अच्छी खबर: अगले यात्रा सीजन में देहरादून से केदारनाथ और बदरीनाथ के लिए सीधी हेली सेवा चलाने की तैयारी

लेकिन इस दौरान धाम की सजावट में मुख्य द्वार के दोनों ओर बनाए गए कमल के दो फूल चर्चा का विषय बन गए। लोग इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह से जोड़कर देख रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है।

धाम के कपाट बंद होने के मौके पर पूरे मंदिर परिसर को गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। इस सजावट में मुख्य द्वार के दोनों तरफ कमल के फूलों के कटआउट ने सबका ध्यान खींचा।

Trending Videos
Badrinath Dham: Kamal ka Phool in decoration attracted attention discussion subject all over on door closing
बदरीनाथ धाम की सजावट में लगा कमल का फूल - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल से जोड़ते हुए टिप्पणी की। वहीं कांग्रेस ने इसे भाजपा की सोची समझी साजिश बताया। पार्टी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी ने कहा की भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए धार्मिक स्थलों का इस्तेमाल करती है। यह पहली बार नहीं है, जब भाजपा ने ऐसा किया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Badrinath Dham: Kamal ka Phool in decoration attracted attention discussion subject all over on door closing
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। दूसरी ओर, मंदिर की निशुल्क सजावट करने वाली ऋषिकेश की बदरीनाथ पुष्प सेवा समिति से जुड़े राकेश बड़थ्वाल ने बताया कि यह महज कलाकारों की परिकल्पना है।

Badrinath Dham: Kamal ka Phool in decoration attracted attention discussion subject all over on door closing
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि इस बार रिकॉर्ड तीर्थयात्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस साल यात्रा में 17 लाख 60 हजार 646 श्रद्धालु धाम पहुंचे। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस साल यात्रियों की संख्या पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा रही है। 

विज्ञापन
Badrinath Dham: Kamal ka Phool in decoration attracted attention discussion subject all over on door closing
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा से मंदिर समिति को करीब 33 करोड़ की आय हुई है। वहीं धाम में इस साल एक करोड़ 25 लाख के चौलाई के लड्डू बिके जिससे मंदिर समिति को 25 लाख रुपये की आय हुई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed