{"_id":"63232078a8167f73b40d9940","slug":"badrinath-yatra-2022-number-of-pilgrims-reached-badrinath-dham-crossed-12-lakh-broken-four-year-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Badrinath Yatra 2022: बदरीनाथ धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 12 लाख पार, टूटा चार साल का रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Badrinath Yatra 2022: बदरीनाथ धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या 12 लाख पार, टूटा चार साल का रिकॉर्ड
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ(चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 15 Sep 2022 06:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बदरीनाथ धाम में दर्शन करने वाले यात्रियों का नया रिकॉर्ड बन गया है। धाम में अब तक 12,54192 यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि पिछला सर्वाधिक रिकॉर्ड वर्ष 2018 में साढ़े 10 लाख था। वहीं अभी कपाट बंद होने में समय है। ऐसे में यात्रियों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा।
इस बार जब कपाट खुले तो हर दिन 15 से 20 हजार के बीच यात्री धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि बरसात शुरू होने पर यात्रियों की संख्या में तेजी से कमी आई लेकिन जैसे ही बरसात कम होने लगी तो यात्रियों ने फिर बदरीनाथ की ओर रुख करना शुरू कर दिया।
इसके चलते यात्रा शुरू होने के पांच महीने में ही यात्रियों की संख्या 12 लाख के पार पहुंच गई है। बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि इस साल यात्रियों के आंकड़ों ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
2 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
अब तक धाम में वर्ष 2018 में सर्वाधिक 10,58450 यात्री दर्शनों के लिए पहुंचे थे। जबकि 2019 में 10,40929, 2020 में 1,45328, 2021 में 1,47742 यात्री दर्शनों के लिए पहुंचे थे। वहीं, इस बार आठ मई से 15 सितंबर तक 12 लाख 54 हजार से अधिक यात्री यहां पहुंच चुके हैं। जबकि अभी कपाट बंद होने में दो महीने से अधिक का समय शेष है।
3 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा के इतिहास में भी तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। इस साल दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं ने वर्ष 2019 का रिकॉर्ड तोड़ा है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम व हेमकुंड साहिब में अब तक दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 35 लाख पार हो गया है। अभी चारधाम यात्रा नवंबर माह तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बदरीनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
कोविड महामारी के कारण दो साल से चारधाम यात्रा प्रभावित रही। यात्रा शुरू होने से ठीक पहले कोरोना संक्रमण चरम पर पहुंच गया। जिससे यात्रा का संचालन नहीं हो पाया। इससे पर्यटन उद्योग को सबसे बड़ा आर्थिक झटका लगा था, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण सामान्य होने पर चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित की गई।
विज्ञापन
5 of 5
चारधाम यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।