फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैसाखी पर सबद कीर्तन और गुरुवाणी के पाठ से गूंजा दून, देखें तस्वीरें

Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 14 Apr 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
  baisakhi fest celebration in dehradun

राजधानी में खालसा पंथ का साजना दिवस यानी बैसाखी का पर्व श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। शहर के गुरुद्वारों में शबद कीर्तन के साथ गुरुवाणी का पाठ किया गया। इस दौरान गुरुद्वारों में संगतों ने मत्था टेका और इसके बाद लंगर छका। 

  baisakhi fest celebration in dehradun

आढ़त बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में सुबह भाई सतवंत सिंह ने शबद ‘प्रगटियो खालसा परमात्म की मौज’ शब्द से संगतों को निहाल किया। 
 

  baisakhi fest celebration in dehradun

गायत्री परिवार की ओर से भव्य कलश यात्रा के साथ 51 कुंडीय महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पीला वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लेकर भजन गाते हुए चल रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  baisakhi fest celebration in dehradun

यात्रा में विभिन्न संस्कृतियों का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की ओर से अनेकता में एकता का संदेश दिया जा रहा था। हम बदलेंगे-युग बदलेगा, हम सुधरेंगे-युग सुधरेगा जैसे जयघोष लगाए जा रहे थे। 
 

विज्ञापन
  baisakhi fest celebration in dehradun

बृहस्पतिवार को कलश यात्रा की शुरुआत शिवाजी धर्मशाला से हुई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मुख्य कलश पूजन कर यात्रा की शुरुआत कराई। शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर कलश यात्रा सहारनपुर चौक, झंडा बाजार, पीपल मंडी, धामावाला, डिस्पेंसरी रोड होेते हुए रेंजर्स कॉलेज में संपन्न हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed