फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, जब प्रोफेशनल बॉक्सर के साथ ही योग करने लगे बाबा रामदेव?

Thu, 05 Jan 2017 01:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 05 Jan 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
boxer vijender doing yoga with baba ramdev
yoga - फोटो : amar ujala

एक तरफ थे प्रोफेशनल बॉक्सर विजेंद्र सिंह और दूसरी तरफ बाबा रामदेव। जब एक साथ योग शुरू हुआ तो देखने वाले दंग रह गए। देख‌िए तस्वीरें। मौका था पतंजलि योगपीठ में चल रहे युवा भारत निर्माण प्रशिक्षण शिविर का जहां जाने-माने बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने भी युवाओं का हौसला बढ़ाया और स्वामी रामदेव से आशीर्वाद लिया।

boxer vijender doing yoga with baba ramdev
yoga

पतंजलि योगपीठ में चल रहे युवा भारत निर्माण प्रशिक्षण शिविर में दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के करीब 3400 युवा कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं।  बाबा रामदेव का यह प्रशिक्षण शिविर पांच जनवरी तक चलेगा।

boxer vijender doing yoga with baba ramdev
yoga

बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने कहा कि युवा ऊर्जा का स्रोत होता है, उसे समुचित मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के योग और आयुर्वेद से जुड़े आंदोलन को सराहा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
boxer vijender doing yoga with baba ramdev
yoga

कहा कि पतंजलि ऐसा संस्थान है जिससे जुड़ने वाला युवा भोग से मुड़कर योग, आयुर्वेद, वैदिक संस्कृति, स्वास्थ्य, स्वदेशी जैसी दिव्यताओं को अपनाने लगा है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है।
 

विज्ञापन
boxer vijender doing yoga with baba ramdev
yoga

इस अवसर पर स्वामी रामदेव ने कहा कि जीवन में राष्ट्रधर्म की ललक एवं योगी जैसी लगन से एक खिलाड़ी का निर्माण होता है। उन्होंने कहा देश का गौरव बढ़ाने वाला खिलाड़ी किसी योगी से कम नहीं होता। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने विजेंद्र को आयुर्वेद के सूत्रों से जोड़ते हुए आशीर्वाद दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed