सब्सक्राइब करें

क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे पांच युवक, कार खाई में गिरने से एक की मौत, चार कार में ही फंसे, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 02 Jul 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Car fall into ditch in chamoli one youth killed and for stuck in car till now 
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के फरकिया गांव से क्रिकेट खेलने के बाद मलारी की ओर आ रहे युवाओं की कार भुजगड़ के समीप करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार अभी भी कार में फंसे हैं। सूचना पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरफ, आईटीबीपी, सेना और पुलिस की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी है। नीती घाटी में संचार सेवा बाधित होने से लोगों को समय पर घटना की जानकारी नहीं हो पाई है। साथ ही रेस्क्यू अभियान में भी दिक्कत आ रही है।

Trending Videos
Car fall into ditch in chamoli one youth killed and for stuck in car till now 
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

रविवार को नीती घाटी के फरकिया गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था। विरेंद्र सिंह (26) पुत्र रणजी सिंह, कुशाल सिंह (35) पुत्र बाल सिंह, कुशाल सिंह (29) पुत्र नारायण सिंह, राकेश सिंह (23) पुत्र गंगा सिंह सभी कोषा गांव निवासी, देवेंद्र सिंह (32) पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नीती फरकिया गांव में क्रिकेट खेलने गए थे। मैच संपन्न होने के बाद वे शाम को कार से कोषा गांव के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Car fall into ditch in chamoli one youth killed and for stuck in car till now 
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

देर शाम मलारी के समीप भुजगड़ नामक स्थान पर कार अनियंत्रित होकर करीब 700 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। क्षेत्र में संचार सेवा ठप होने की वजह से दुर्घटना का किसी को भी पता नहीं चल पाया, जब युवक घर नहीं लौटे तो सोमवार को उनके परिजन उन्हें ढूंढने निकले। भुजगड़ के पास कार के टायर और सड़क किनारे पत्थर उखड़े व खाई में कार दिखाई दी। सुरांईथोटा पहुंचने पर उन्होंने जोशीमठ पुलिस थाने में कार दुर्घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। 

Car fall into ditch in chamoli one youth killed and for stuck in car till now 
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

गौचर से एनडीआरएफ, सेना और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। दोपहर तक राकेश सिंह पुत्र गंगा सिंह का शव खाई से निकाला गया, जबकि चार युवक कार में ही फंसे हुए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि अंधेरा होने की वजह से शाम सात बजे बाद रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Car fall into ditch in chamoli one youth killed and for stuck in car till now 
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि कारी काफी गहरी खाई में गिरने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। रेस्क्यू अभियान में करीब 100 जवान जुटे हैं। जोशीमठ के एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि कार गहरी खाई में होने और संचार सेवा बाधित होने से युवकों की तलाश में दिक्कत हो रही है। रेस्क्यू अभियान अभी जारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed