फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tunnel Landslide: घायल मजदूरों ने बताया भयावह मंजर; सब बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे, ऑक्सीजन कम थी, हम बहकर आ गए

Fri, 14 Aug 2026 04:00 AM IST
Alka Tyagi प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 14 Aug 2026 04:00 AM IST
सार

Chamoli Tunnel Landslide News: हादसे के दौरान करीब 16-17 लोग एक जगह पर थे। जबकि बिजली ऑपरेटर, प्लंबर के साथ ही कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। जैसे ही सैलाब आया तो सभी बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide Injured workers recounts harrowing scene saving their life from debris and water
चमोली टनल हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

टीएचडीसी की टीआर टनल से बचकर बाहर आए घायल मजदूर सदमे में हैं। टनल में अचानक ऑक्सीजन लेवल कम होने से मजदूरों की सांस फूल रही थी। कांपते शब्दों में उन्होंने बताया कि जिस जगह पर भूस्खलन हुआ, वहां बुधवार को मिट्टी खिसक गई थी। इसके धंसने की आशंका थी। यह टनल दुर्गापुुर से सियासैंण तक करीब तीन किलोमीटर तक निर्मित हो रही है। हादसा करीब डेढ़ किमी पर हुआ है।



बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान करीब 16-17 लोग एक जगह पर थे। जबकि बिजली ऑपरेटर, प्लंबर के साथ ही कुछ अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। एक घायल ने बताया कि वे कीचड़ में आधा हिस्से तक फंस गए थे, जैसे-तैसे जान बची। हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने जिला अस्पताल में बताया कि वे टनल के अंदर सरिया से सेटरिंग बना रहे थे। एक साथ वे करीब 17 लोग थे।

Tunnel Landslide: गले तक पानी और मलबे से भर गई आधी टनल; नीले ड्रमों के सहारे जवान रेस्क्यू में जुटे, तस्वीरें

Chamoli Tunnel Landslide Injured workers recounts harrowing scene saving their life from debris and water
चमोली सुरंग हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अचानक करीब 150 मीटर दूर तेज आवाज के साथ भारी भूस्खलन हुआ और मलबा, पानी व पत्थर तेज गति से टनल के अंदर घुस आए। इसके धक्के से कई लोग दूर जा गिरे, जबकि कुछ लोग मलबे में दब गए।

Chamoli Tunnel Landslide Injured workers recounts harrowing scene saving their life from debris and water
चमोली टनल हादसे के बाद टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हम मलबे के धक्के से टनल के बाहर की ओर आ गए। मजदूर बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे। टनल में कई जगह से मलबा आने से ऑक्सीजन लेवल बेहद कम हो गया था। कुछ लोग दम घुटने के कारण मलबे में आगे चल नहीं पा रहे थे। शुक्र है समय पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide Injured workers recounts harrowing scene saving their life from debris and water
चमोली टनल हादसे में बचे मजदूर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ओडिशा निवासी जगेश्वर ने बताया कि वह टनल से निकलने वाले पानी को पंप के जरिये बाहर भेजने का काम करता है। शाम करीब 6:10 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जो बेहद भयावह थी।

विज्ञापन
Chamoli Tunnel Landslide Injured workers recounts harrowing scene saving their life from debris and water
चमोली टनल हादसा - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान टनल की बिजली भी गुल हो गई। हादसे के समय वह घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर था। टनल में तेज आवाज सुनी तो किसी अनहोनी की आशंका हुई। अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed