सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: शादी के दिन दुल्हन को हुआ कोरोना, पीपीई किट पहन एक-दूजे के हुए भूपेंद्र-विनीता, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 May 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Bride and Groom Doing marriage after Bride Tests Positive For corona in Almora
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के लाट गांव में एक शादी समारोह में उस समय हड़कंप मच गया जब दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई। राजस्थान के बीकानेर से गांव में बरात भी पहुंच गई थी।

कोरोना संक्रमित दुल्हन ने पीपीई किट पहनकर शादी रचाई। दूल्हे और शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी। शादी संपन्न होने के बाद बरात बिना दुल्हन के ही लौट गई। दुल्हन को घर में ही आइसोलेट किया गया है।

उत्तराखंड में कोरोना: टूटे सारे रिकॉर्ड, 24 घंटे में  8517 नए संक्रमित मिले, 151 की मौत, एक्टिव केस 62 हजार पार

जिले के लाट गांव निवासी स्व. कुंदन सिंह लटवाल और हंसी लटवाल की पुत्री विनीता उर्फ विमला लटवाल की शादी बीकानेर (राजस्थान) के भूपेंद्र से तय हुई थी। बुधवार को गांव में महिला संगीत भी संपन्न हो गया था।

उत्तराखंड: कोरोना पर बेअसर हुआ कर्फ्यू का 'कवच', सख्ती के बाद भी सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आ रहे लोग, तस्वीरें...

बृहस्पतिवार को लाट गांव में बरात आनी थी। सुबह कोविड अस्पताल बेस से जैसे ही दुल्हन के परिजनों को फोन गया तो वहां हड़कंप मच गया। पता चला कि दुल्हन विनीता की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Trending Videos
Coronavirus in Uttarakhand: Bride and Groom Doing marriage after Bride Tests Positive For corona in Almora
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान दुल्हन के दरवाजे पर बीकानेर से बरात भी पहुंच गई। दुल्हन के कोरोना संक्रमित निकलने से वहां रंग में भंग पड़ गया। दुल्हन विनीता ने पीपीई किट पहनकर दूल्हे भूपेंद्र के साथ सात फेरे लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Bride and Groom Doing marriage after Bride Tests Positive For corona in Almora
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

दूल्हे समेत शादी कराने वाले दोनों पक्षों के पंडितों ने भी पीपीई किट पहनी। शादी समारोह घर से कुछ दूरी पर एक खेत में संपन्न कराया गया। शादी में इन चारों के अलावा आसपास कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं रहा।

Coronavirus in Uttarakhand: Bride and Groom Doing marriage after Bride Tests Positive For corona in Almora
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

शादी संपन्न होने के बाद बीकानेर से बरात लेकर पहुंचे दूल्हे राजा बिना दुल्हन के ही लौट गए। कोरोना संक्रमित दुल्हन को होम आइसोलेट किया गया है। बताया गया कि क्वांरटीन अवधि पूरी होने के बाद दूल्हा दुल्हन को ले जाएगा। 

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Bride and Groom Doing marriage after Bride Tests Positive For corona in Almora
अल्मोड़ा में पीपीई किट पहकर हुई शादी - फोटो : अमर उजाला

दुल्हन के कोरोना संक्रमित निकलने पर शादी के इंतजाम धरे के धरे रह गए। बीकानेर (राजस्थान) से आने वाली बरात के लिए दुल्हन पक्ष की ओर से बेहतर इंतजाम किए गए थे। सुबह से ही घराती बरातियों के लिए खाना आदि बनाने में जुट गए थे। जैसे ही दुल्हन के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली खाना बनाना रोक दिया गया। इससे दुल्हन पक्ष को नुकसान भी हुआ। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed