सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : कोरोना संक्रमित होने पर की थी युवक ने ऑनलाइन शादी, ठीक हुआ तो ले गया अपनी दुल्हन, तस्वीरे...

न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जैंती (अल्मोड़ा) Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 03 May 2021 01:00 PM IST
सार

यह फिल्मी दृश्य नहीं बल्कि तहसील के एक गांव में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। कोरोना संक्रमित होने पर लखनऊ के एक युवक ने करीब नौ दिन पूर्व जैंती तहसील के कांडे गांव की युवती से ऑनलाइन शादी रचाई थी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora photos
उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए - फोटो : अमर उजाला

पहले ऑनलाइन शादी, अब दूल्हा दुल्हन के दरवाजे पर गाजे-बाजे के साथ बरात ले जाकर सपनों की राजकुमारी को अपने साथ ले गया। यह फिल्मी दृश्य नहीं बल्कि तहसील के एक गांव में रविवार को कुछ ऐसा ही नजारा था। कोरोना संक्रमित होने पर लखनऊ के एक युवक ने करीब नौ दिन पूर्व जैंती तहसील के कांडे गांव की युवती से ऑनलाइन शादी रचाई थी।

देहरादून: सात फेरों पर भी कोरोना का साया, 25 लोगों की अनुमति बनी मुसीबत, सैकड़ों शादियां स्थगित

रविवार को दूल्हा गाजे-बाजे के साथ बरात लेकर कांडे गांव में पहुंचा और अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। ऑनलाइन शादी होने के बाद बाबुल के घर में रह रही दुल्हन भी सपनों के राजकुमार के साथ विदा हुई। इस अनोखी शादी को देखने के लिए गांव के लोग भी पहुंचे थे। इस शादी की चर्चा क्षेत्र में हर किसी की जुबान पर है।

मूल रूप से जैंती तहसील के ल्वाली गांव निवासी स्व. नारायण सिंह धौनी का परिवार लखनऊ के गोमतीनगर में रहता है। स्व. नारायण के पुत्र उमेश सिंह धौनी की शादी तहसील क्षेत्र के ही कांडे गांव निवासी रमेश सिंह कन्याल की पुत्री मंजू कन्याल से होनी थी। दोनों पक्षों में गणेश पूजा हो गई थी। लखनऊ से बरात 24 अप्रैल को कांडे गांव आनी थी। 

Trending Videos
coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora photos
उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए - फोटो : अमर उजाला

दूल्हा उमेश समेत अन्य परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर दूल्हे ने ऑनलाइन शादी रचाई थी, लेकिन वैदिक रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लेने तक कोई भी शादी पूरी नहीं होती। मान्यता है कि पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर लिए गए सात फेरे दो आत्माओं को सात जन्मों तक जोड़ देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora photos
उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए - फोटो : अमर उजाला

तब परिस्थिति के अनुसार उमेश ने ऑनलाइन शादी तो कर ली थी, लेकिन वह वैदिक रीति-रिवाज भी कायम रखना चाहता था। इसलिए क्वांरटीन अवधि पूरी होने पर दूल्हा उमेश शनिवार शाम अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जैंती पहुंचा और यहां होटल में ठहरा।

coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora photos
उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए - फोटो : अमर उजाला

रविवार सुबह जैंती के होटल से बैंड बाजे के साथ बरात निकली। जैसे ही घोड़े में सवार दूल्हा बरात लेकर कांडे गांव में रमेश सिंह कन्याल के दरवाजे पर पहुंचा तो वहां दुल्हन समेत घरातियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : online marriage in jainti almora photos
उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए - फोटो : अमर उजाला

बरातियों का जोरदार स्वागत किया गया। दोनों पक्षों के पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच पवित्र अग्नि को साक्षी मानकर उमेश ने और मंजू कन्याल के साथ सात फेरे लिए। शादी के बाद रविवार को ही वर-वधू लखनऊ चले गए।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed