सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड सल्ट उपचुनाव 2021: सहानुभूति की लहर से भाजपा ने लगाई जीत की हैट्रिक, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, तस्वीरें...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिकियासैंण/अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 02 May 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Salt Election 2021 Result: Bjp Wins Thrice on Salt Seats Mahesh Jeena Got Highest Votes Photos
सल्ट सीट पर जीत के बाद महेश जीना - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने सल्ट विधानसभा उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की गंगा पंचोली को 4697 मतों से हराया। तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा 721 वोट नोटा को पड़े। बाकी के सभी प्रत्याशी 700 वोटों के आंकड़े में ही सिमट कर रह गए और जमानत भी नहीं बचा पाए। कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया। इसके चलते नतीजे आने में देरी भी हुई। 

जीआईसी भिकियासैंण में रविवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले चक्र से ही भाजपा प्रत्याशी कांग्रेस प्रत्याशी से बढ़त बना ली थी। यह बढ़त आखिरी राउंड तक जारी रही। कुल 12 राउंड की गिनती के बाद भाजपा प्रत्याशी महेश जीना ने कांग्रेस को चार हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया।

उत्तराखंड सल्ट उपचुनाव नतीजे 2021: भाजपा प्रत्याशी महेश जीना चार हजार से ज्यादा मतों से जीते

महेश जीना को 21874 मत मिले, जबकि गंगा पंचोली को 17177 मतों पर संतोष करना पड़ा। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए पांचवे राउंड की गिनती के बाद हंगामा काट दिया। इससे मतगणना में एक घंटे का व्यवधान हुआ। इसके बाद आठवें और 11वें राउंड की गिनती के बाद फिर कांग्रेसियों ने हंगामा किया।

बंगाल का संग्राम: 'दीदी' की जीत पर हरिद्वार में भाजपा नेता ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न, खूब हुई चर्चा, तस्वीरें...

इसके चलते अंतिम नतीजे आने में देरी भी हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन भदौरिया और एसएसपी पंकज भट्ट मतगणना केंद्र पर ही मौजूद रहे। विजय जुलूस पर पाबंदी के चलते भाजपाइयों ने महेश जीना को मिठाई खिलाने के साथ ही कुछ जगहों पर पटाखे फोड़ जीत की खुशी मनाई।

Trending Videos
Uttarakhand Salt Election 2021 Result: Bjp Wins Thrice on Salt Seats Mahesh Jeena Got Highest Votes Photos
सल्ट सीट पर जीत के बाद महेश जीना - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सल्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजे ज्यादा चौंकाने वाले नहीं रहे। भाजपा ने जो सहानुभूति का कार्ड चला था वह काम कर गया और यह सीट एक बार फिर से भाजपा की झोली में आ गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Salt Election 2021 Result: Bjp Wins Thrice on Salt Seats Mahesh Jeena Got Highest Votes Photos
सल्ट सीट पर जीत के बाद महेश जीना - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले महेश जीना के भाई दिवंगत सुरेंद्र सिंह जीना सल्ट से दो बार लगातार चुनाव जीते हैं और अब एक बार फिर यह सीट भाजपा ने जीत ली है। दूसरी ओर, कांग्रेस की हार का सिलसिला जारी रहा। वह पिथौरागढ़ में हुए उपचुनाव के बाद इस सीट पर हार का मुंह देखने पड़ा। 

Uttarakhand Salt Election 2021 Result: Bjp Wins Thrice on Salt Seats Mahesh Jeena Got Highest Votes Photos
सल्ट सीट पर जीत के बाद महेश जीना - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव से करीब 10 माह पहले यह उपचुनाव भाजपा के लिए राहत भरे रहे। बूथ स्तर पर ही युद्ध स्तर की रणनीति ने भाजपा को इस चुनाव में आगे कर दिया। भाजपा नेताओं ने जब महेश जीना को टिकट दिया था तब से ही यह तय कर लिया था कि वह खुलकर उनके बड़े भाई सुरेंद्र जीना के नाम पर वोट मांगेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Salt Election 2021 Result: Bjp Wins Thrice on Salt Seats Mahesh Jeena Got Highest Votes Photos
सल्ट सीट पर जीत के बाद महेश जीना - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रत्याशी महेश जीना से लेकर सीएम तीरथ सिंह रावत ने तक ने जनता से सुरेंद्र जीना के नाम पर वोट मांगे और सहानुभूति का कार्ड असर गया। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी ने जनता से जुड़े मुद्दों पर वोट मांगे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed