{"_id":"607eec967fe0f97729590ea1","slug":"uttarakhand-accident-news-father-and-daughter-died-before-her-marriage-in-almora-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: शादी करने पैतृक गांव जा रहा था परिवार, दुल्हन और पिता की मौत से घर में छाया मातम, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: शादी करने पैतृक गांव जा रहा था परिवार, दुल्हन और पिता की मौत से घर में छाया मातम, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भतरौंजखान(अल्मोड़ा)
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 20 Apr 2021 09:25 PM IST
1 of 5
अल्मोड़ा में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से उत्तराखंड के भिकियासैंण के धमेड़ा कपोली (बाजन) गांव जा रही एक कार मछोड़- हरड़ा मार्ग पर चौड़ी घट्टी से करीब आधा किलोमीटर पहले तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
कार में कुल आठ लोग सवार थे। जिस लड़की की मौत हुई है उसकी 27 अप्रैल को शादी होने वाली थी। शादी के लिए ही सभी लोग गांव आ रहे थे। जिस लड़के (ललित सिंह) के साथ लड़की की शादी तय थी, वह भी कार में सवार था, जो कि हादसे में घायल है। हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है।
मंगलवार सुबह करीब आठ बजे चौड़ी घट्टी से करीब पांच सौ मीटर पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस दौरान हादसे में कमल सिंह रावत (55) और उनकी पुत्री किरन रावत (24) की मौके पर ही मौत हो गई।
3 of 5
खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, श्याम सिंह पुत्र कमल सिंह रावत (20) निवासी धमेड़ा, मंजू पुत्री कमल सिंह रावत (15) निवासी धमेड़ा, ललित सिंह पुत्र हरीश रावत(27) निवासी कड़ाकोट, बागंबर सिंह पटवाल पुत्र पदम सिंह(54) निवासी कपडोली मासी, हेमा पत्नी भूपेंद्र सिंह (25) और नियति बिष्ट पुत्री भूपेंद्र सिंह निवासी सिनौड़ा घायल हो गए।
विज्ञापन
4 of 5
अल्मोड़ा में हुए हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को मछोड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष अनीश अहमद और राजस्व कर्मी घटना स्थल के लिए रवाना हुए और ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
5 of 5
अल्मोड़ा में हुए हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शवों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भतरौंजखान में पोस्टमार्टम किया गया। घटना के बाद शादी वाले दोनों ही घरों में कोहराम मचा हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।