फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   MLC Election: How Preferential Voting Determines the Winner in Teacher and Graduate Constituencies

एमएलसी चुनाव: ऐसे तय होती है उम्मीदवारों की जीत-हार, जानिए क्या है वरीयता मतों की गिनती का पूरा गणित

Tue, 27 Oct 2026 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 27 Oct 2026 11:09 AM IST
सार

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में मतगणना सामान्य चुनाव से अलग होती है। जानिए पहली, दूसरी और आगे की वरीयता के आधार पर कैसे तय होता है उम्मीदवार की जीत का फैसला।

विज्ञापन
MLC Election: How Preferential Voting Determines the Winner in Teacher and Graduate Constituencies
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला सामान्य चुनावों से अलग प्रक्रिया के तहत होता है। इसमें मतदाता केवल एक उम्मीदवार को वोट देने के बजाय अपनी पसंद के उम्मीदवारों को वरीयता क्रम में चुनते हैं। पहली वरीयता के मतों से विजेता तय नहीं होने पर आगे की वरीयताओं के आधार पर मतों की गिनती की जाती है।

विज्ञापन


वरीयता क्रम में उम्मीदवारों को वोट देते हैं मतदाता
शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना प्रक्रिया को समझाते हुए माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के महानगर उपाध्यक्ष राजेश त्यागी खंदरावली ने बताया कि इस चुनाव में मतदाता अपनी पसंद के उम्मीदवारों को एक, दो, तीन, चार आदि के क्रम में वरीयता देने का अवसर पाते हैं। मतपत्र पर दर्ज इसी वरीयता क्रम के आधार पर मतों की गिनती की जाती है।
विज्ञापन


सामान्य चुनाव में जहां सबसे अधिक वोट पाने वाले उम्मीदवार को विजेता घोषित किया जाता है, वहीं एमएलसी चुनाव में निर्धारित कोटा हासिल करना अहम होता है। पहली वरीयता के मतों की गिनती के बाद देखा जाता है कि क्या किसी उम्मीदवार ने जीत के लिए जरूरी मतों का कोटा हासिल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें: एमएलसी चुनाव : मतगणना जारी, आज होगा शिक्षक और स्नातक सीट के 18 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

Trending Videos

MLC Election: How Preferential Voting Determines the Winner in Teacher and Graduate Constituencies
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय में मतगणना - फोटो : अमर उजाला

पहली वरीयता से फैसला नहीं होने पर क्या होता है?
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के जिला मंत्री डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि यदि पहली वरीयता के मतों से किसी उम्मीदवार की जीत तय नहीं होती है, तो सबसे कम पहली वरीयता के वोट पाने वाले उम्मीदवार के मतपत्रों की अगली वरीयताओं के आधार पर गिनती की जाती है।

इस प्रक्रिया में देखा जाता है कि बाहर हुए उम्मीदवार को पहली वरीयता देने वाले मतदाताओं ने दूसरी वरीयता किस उम्मीदवार को दी है। नियमानुसार मान्य दूसरी वरीयता के मत संबंधित उम्मीदवारों के मतों में जोड़े जाते हैं। इसके बाद फिर से देखा जाता है कि क्या किसी उम्मीदवार ने निर्धारित कोटा हासिल कर लिया है।

MLC Election: How Preferential Voting Determines the Winner in Teacher and Graduate Constituencies
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला

तीसरी और आगे की वरीयता से भी तय हो सकता है परिणाम
यदि दूसरी वरीयता के मतों को जोड़ने के बाद भी कोई उम्मीदवार जीत के लिए जरूरी कोटा हासिल नहीं कर पाता है, तो मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। सबसे कम मत पाने वाले उम्मीदवार को बाहर करने और उसके मतपत्रों पर दर्ज अगली वरीयताओं पर विचार करने का क्रम नियमानुसार जारी रहता है।

इस तरह तीसरी और उसके बाद की वरीयताओं के मत भी परिणाम तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मतगणना तब तक आगे बढ़ती है, जब तक किसी उम्मीदवार के निर्धारित कोटा हासिल करने या लागू निर्वाचन नियमों के तहत परिणाम तय होने की स्थिति नहीं बन जाती।

एमएलसी चुनाव में वरीयता आधारित मतगणना का उद्देश्य मतदाताओं की अगली पसंद को भी चुनावी प्रक्रिया में शामिल करना है। इसलिए इस चुनाव में केवल शुरुआती दौर में मिले मतों के आधार पर जीत-हार का अनुमान लगाना सही नहीं होता। अंतिम परिणाम मतगणना के निर्धारित नियमों और पूरी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed