फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट के बाद अब इस अनोखी मुहिम के साथ जुड़ेंगे राहुल द्रविड, यहां आकर लिया संकल्प, तस्वीरें...

Tue, 10 Apr 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 10 Apr 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Rahul dravid new campaign after ipl 2018 in rishikesh
rishikesh

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ क्रिकेट ही नहीं बल्कि अब इस अनोखी मुहिम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आगे जानिए...


 

Cricketer Rahul dravid new campaign after ipl 2018 in rishikesh
rishikesh

आईपीएल शुरू होते ही सोमवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। इस दौरान आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने उनसे जल संरक्षण के लिए चलाई जा रही मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया, जिस पर द्रविड़ ने सहमति जता दी। इसके साथ ही देश में एकता और समरसता के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।

Cricketer Rahul dravid new campaign after ipl 2018 in rishikesh
rishikesh

सोमवार शाम राहुल द्रविड़ पत्नी डॉ. विजिता द्रविड़ और दो बेटों शान और अनुज के साथ स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचे। आश्रम पहुंचने पर ऋषि कुमारों ने वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पुुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद द्रविड़ ने सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल होकर देश और परिवार की खुशहाली की कामना की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Rahul dravid new campaign after ipl 2018 in rishikesh
Rahul Dravid

राहुल द्रविड़ अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। उनकी यह सादगी सोमवार को तीर्थनगरी में भी देखी गई। वह स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ आश्रम सादे अंदाज में पहुंचे। उन्होंने टी-शर्ट और जींस पहनी थी। परिवार भी सादे कपड़ों में पहुंचा था। आश्रम से रवाना होते हुए उन्होंने मीडिया कर्मियों से कोई बात नहीं की।
 

विज्ञापन
Cricketer Rahul dravid new campaign after ipl 2018 in rishikesh
राहुल द्रविड़

वे स्वर्गाश्रम से मुनिकीरेती स्थित श्री दर्शन महाविद्यालय तक पैदल ही निकले। इसके बाद वह बद्रीनाथ राजमार्ग स्थित अटाली गंगा रिसोर्ट के लिए रवाना हो गए। वहीं राहुल द्रविड़ के परमार्थ आश्रम पहुंचने के बाद उनके प्रशंसकों को जब इसकी भनक लगी तो वे आश्रम की ओर दौड़ पड़े। मगर उन्हें मायूस होना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed